Logo
Lok sabha election 2024: बहुजन समाज पार्टी की सांसद संगीता आजाद अपने पति आजाद अमरिंदन और सीमा समृद्धि के साथ दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान यूपी भाजपा के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है।  बसपा सांसद संगीता आजाद ने भाजपा की सदस्यता ले ली। दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में BSP सांसद संगीता आजाद के साथ उनके पति पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन और सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि ने भी BJP ज्वाइन कर ली। इस दौरान  विनोद तांवड़े, यूपी भाजपा के चौधरी भूपेंद्र सिंह और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। 

UP में लालगंज से सांसद हैं संगीता आजाद
संगीता आजाद उत्तर प्रदेश की लालगंज सीट से सांसद हैं। 2019 में उन्होंने बसपा की टिकट पर सपा-बसपा संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर यह चुनाव जीता था। संगीता आजाद ने उस समय भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर को हराया था। भाजपा ने अभी इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं की। संगीता आजाद को ही उम्मीदवार बनाए जाने की उम्मीद है। 

कौन हैं सीमा समृद्धि 
सीमा समृद्धि उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और बसपा में मायवती के करीबी नेताओं में गिनती होती थी। दिल्ली के निर्भया कांड में नि:शुल्क पैरवी कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर देशभर में चर्चा में आईं सीमा बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह हाथरस दुष्कर्म मामले की भी पैरवी कर रही हैं। 
5379487