Logo
UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी के बीच तेज हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया। जिसकी वजह से तापमान में कुछ हद तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना है।

UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी के बीच तेज हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया। जिसकी वजह से तापमान में कुछ हद तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना है। शनिवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के तापमान से 3.60 डिग्री कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में झांसी सबसे गर्म शहर रहा यहां का अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान 45 से 48 डिग्री के बीच रहा है। इस दौरान गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की गई है। शनिवार को अचानक से मौसम में बदलाव आया। जिसकी वजह से नोएडा-गाजियाबाद में दोपहर 3 बजे आंधी के साथ बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इस दौरान बूंदाबांदी भी देखी गई। जिसके कारण गर्मी से काफी राहत मिली।

इन जिलों में बारिश की संभावना
आईएमडी के मुताबिक प्रदेश के कई इलाकों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में 2 जून से लेकर 4 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान सहारनपुर, गाजीपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली रामपुर, लखनऊ, हरदोई, बहराइच, मुरादाबाद, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव, इटावा, एटा, महामायानगर, गोंडा, गोरखपुर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद सहित कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 4 जून के बाद फिर से गर्मी बढ़ेगी।

शनिवार को कैसा रहा तापमान
शनिवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि झांसी 46.9 डिग्री सेल्सियस- 34.8 डिग्री सेल्सियस, बाराबंकी    40 डिग्री सेल्सियस- 27 डिग्री सेल्सियस, हरदोई 42.5  डिग्री सेल्सियस- 30.5 डिग्री सेल्सियस, कानपुर 44 डिग्री सेल्सियस- 30.4 डिग्री सेल्सियस, इटावा    43.5 डिग्री सेल्सियस- 29 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर 40.5 डिग्री सेल्सियस- 27.4  डिग्री सेल्सियस, वाराणसी 40.6 डिग्री सेल्सियस- 28.5 डिग्री सेल्सियस और बलिया का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

5379487