Logo
UP News: उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में दो लड़कियों का शव पेड़ पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई है। यह सुसाइड है या मर्डर। इस पर सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस तफ्सीस कर रही है।

UP News: उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में दो लड़कियों का शव पेड़ पर लटके मिलने के मामले की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस पता नहीं लगा पा रही है कि यह सुसाइड का मामला है या मर्डर का। वहीं, स्थानीय लोगों ने यह आशंका जाहिर की है कि इन दोनों बच्चियों की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया। इनमें से एक लड़की की उम्र 18 साल और दूसरी लड़की की उम्र मात्र 15 साल थी।

मंदिर में पूजा करने गई थी लड़कियां
दोनों लड़कियां जनमाष्टमी त्योहार पर मंदिर में पूजा करने गई थी। हालांकि, रात को घर वापस नहीं पहुंचीं। सुबह दोनों का शव पेड़ से लटका मिला। मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि दो लड़कियों की डेड बॉडी एक पेड़ से लटकी है। इसके बाद तुरंत पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस को उसी पेड़ के पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड भी मिला। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है मोबाइल दोनों लड़कियों में से किसी एक ही हो सकती है। 

ये भी पढेंUP Crime News:  बदायूं में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर हत्या, अयोध्या में दलित बच्ची से दरिंदगी 

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह मर्डर का मामला है या खुदकुशी का। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक यह मामला फर्रुखाबाद जिले के अंतर्गत आने वाले कायमगंज कोतवाली स्थित भगौतीपुर गांव का है। दोनों लड़कियां दाे अलग-अलग परिवारों की थीं।

मृतका के पिता ने जताई हत्या की आशंका
एक मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सोमवार की शाम जन्माष्टमी पर पूजा करने के लिए पास के ही एक मंदिर गईं थीं। कुछ देर बाद जब बारिश शुरू हुई तो दोनों लड़कियां वापस घर लौट आईं थी। मंदिर में रात की पूजा होने वाली थी इसलिए दोनों लड़कियां रात नौ बजे बारिश थमने के बाद फिर से मंदिर गई थीं। इसके बाद वह सुबह तक घर नहीं लौटी। परिवार के सदस्यों ने जब बच्चियों की तलाश शुरू की इसबीच किसी जानने वाले ने बच्चियों का शव पेड़ से लटके होने की जानकारी दी।

ये भी पढें: गर्भ में बेटी तो नहीं..: लिंग पता करने युवक ने हसिए से चीर दिया पत्नी का पेट, चार साल बाद मिली यह सजा

मंगलवार सुबह मिली बच्चियों के मौत की जानकारी
लड़की के पिता ने कहा कि हमें ऐसा लगता है किसी ने हमारी बच्चियों की हत्या करने के बाद उनके शव को पेड़ से लटका दिया है। लड़की के पिता के मुताबिक, मंदिर में जनमाष्टमी का कार्यक्रम रात एक बजे के आसपास खत्म हुआ। जब बच्चियां घर नहीं लाैटी तो पहले हमें ऐसा लगात दोनों अपने चाची के घर जाकर सो गईं हैं। हालांकि, जब हम बच्चियों को ढूंढते-ढूंढते उनकी चाची के घर पहुंचे लेकिन हमारी बच्चियां वहां भी नहीं थी। वहीं, 16 साल की मृतका के पिता ने कहा कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास हमें पता चला कि बच्चियों का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका है।

जानें, फर्रूखाबाद के एसपी ने मामले को लेकर क्या कहा?
फर्रूखाबाद में के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि दोनों लड़कियों एक दूसरे की दोस्त थीं। यह मर्डर का मामला है या फिर सुसाइड का अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा कि लड़कियों के साथ क्या हुआ। मौके से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया है। हम और भी जानकारी जुटाने में जुड़े हैं।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
इन दोनों बच्चियों की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव में मंगलवार को X पोस्ट कर दोनों बच्चियों की मौत का मामला उठाया। अखिलेश यादव ने कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील मामला है। राज्य सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। 

कांग्रेस ने भी यूपी सरकार पर बोला हमला
इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी(UPCC) ने भी उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। यूपीसीसी ने X पोस्ट में इस घटना पर चिंता जताई। यूपी कांग्रेस ने लिखा कि फर्रूखाबाद में जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर गईं दो लड़कियों की लाश आम के पेड़ से फंदे पर लटके मिले हैं। आखिर इन दोनों बच्चियों को बगीचे में लाकर क्यों लटकाया गया, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता चल पा रहा है। पूरा राज्य महिलाओं के लिए श्मशान बन गया है। 

5379487