Logo
UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस में एक DSP को सिपाही बना दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक को उसकी नियुक्ति के मूल पद सिपाही पर रिवर्ट कर दिया गया। डिमोशन का यह तमगा पाने वाले अधिकारी का नाम कृपा शंकर कनौजिया है।

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस में एक DSP को सिपाही बना दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक को उसकी नियुक्ति के मूल पद सिपाही पर रिवर्ट कर दिया गया। यूपी की योगी सरकार ने एक पुलिस अफसर को अनुशासनहीनता की कठोर सजा दी है। बता दें, वर्ष 2021 में कानपुर के एक होटल में एक महिला सिपाही के साथ पकड़े गए थे। 

बना दिए गए सिपाही
डिमोशन का यह तमगा पाने वाले अधिकारी का नाम कृपा शंकर कनौजिया है। कनौजिया उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे और उन्हें दोबारा वही तैनाती कर दी गई है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई 18 जून, 2024 को हुई है। उन्हें उन्हें गोरखपुर में 26वीं बटालियन पीएसी में ‘एफ’ दल में तैनात किया गया है। अब DSP होने के कोई अधिकार नहीं रह जाएँगे और  वेतन समेत सुविधाएँ भी अब सिपाहियों वाली ही मिलेंगी।

कनौजिया की पत्नी ने की थी शिकायत 
मामला साल 2021 का है। कनौजिया उन्नाव जिले के बीघापुर थाने में तैनात थे। यहाँ वह DSP पद पर थे। वह इस थाने से पारिवारिक काम का कारण बता कर छुट्टी लेकर गए थे। इसके बाद उनका फोन बंद आने लगा था। उनकी पत्नी ने उनके थाने में फोन करके जानकारी दी थी कि वह घर पर नहीं पहुँचे हैं। इसके बाद कनौजिया की पत्नी ने इसके बाद उन्नाव के SP से इस मामले की शिकायत की थी। कनौजिया की तलाश के लिए उनके नम्बर को सर्विलांस पर लगाया गया था। इससे मिले जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें कानपुर में एक होटल में पाया था। यहाँ वह एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ मौजूद थे।
 

5379487