Logo
UP Weather Update: ठंड का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दोपहर तक घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे का ये दौर जारी रहेगा।

Uttar Pradesh Aaj ka Mausam 24 December 2023: यूपी में अब कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों तक 23 शहरों में सर्द हवाओं के साथ घना कोहरा छाएगा। इसका असर आज सुबह से ही देखने को मिल रहा है। आज कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज समेत अन्य जिलों में घना कोहरा छाया है।

यूपी में न्यूनतम 2 डिग्री तक हो सकता है पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं अगले 48 घंटे में आनी शुरू हो जाएंगी। इससे न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक जा सकता है। अगले 48 घंटे तक घना कोहरा छाएगा। जबकि अगले 2 दिनों के बाद शीतलहर चलने के आसार हैं।

कानपुर में रिकार्ड हुआ सबसे कम तापमान
वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट की बता करें तो कल  सबसे कम तापमान कानपुर का 7.0 °C रहा। इसके बाद मेरठ का 7.8 °C रिकॉर्ड किया गया। आगरा का 9.0 °C जबकि लखनऊ का 9.6 °C दर्ज किया गया।

इन जिलों में छाएगा कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक, 23 शहरों में घना कोहरे छाएगा। इनमें कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बलरामपुर, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती और गोंडा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आगरा में बदला स्कूलों का समय
आगरा में शीतलहर को देखते हुए सभी बोर्ड के कक्षा 12वीं के स्कूल सुबह 9:00 बजे के बाद ही खुलेंगे। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने यह निर्देश जारी किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।

ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक
घने कोहरे के चलते ट्रेन की रफ्तार पर असर पड़ा है। बनारस से शुरू हुई नई दिल्ली बनारस रिवर्स वंदे भारत कानपुर सेंट्रल पर पौने दो घंटे और वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत सवा घंटे लेट पहुंची। इसके अलावा गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस, पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल पर पौने दस घंटे लेट पहुंची।

5379487