Logo
World Largest Lock For Ayodhya Ram Mandir: दुनिया का सबसे बड़ा ताला दो साल पहले अलीगढ़ के नौरंगाबाद के रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति सत्य प्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुक्मिणी शर्मा ने बनाया था। सत्य प्रकाश शर्मा का हाल ही में निधन हो गया। उनकी इच्छा थी कि यह ताला अयोध्या राम मंदिर को भेंट कर दिया जाए। 

World Largest Lock For Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस बीच दुनिया का सबसे बड़ा ताला अयोध्या भेजा गया। ताले का वजन 400 किलो यानी चार क्विंटल है। शुक्रवार को अलीगढ़ में ताले की विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद अलीगढ़ के नौरंगाबाद की महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी ताला लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गईं। ताले को गाड़ी में रखने के लिए क्रेन बुलाई गई। ताला देखने के लिए लोग जुट गए और जय श्री राम के नारे लगाए। 

दो साल पहले दंपति ने था बनाया
दुनिया का सबसे बड़ा ताला दो साल पहले अलीगढ़ के नौरंगाबाद के रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति सत्य प्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुक्मिणी शर्मा ने बनाया था। सत्य प्रकाश शर्मा का हाल ही में निधन हो गया। उनकी इच्छा थी कि यह ताला अयोध्या राम मंदिर को भेंट कर दिया जाए। 

Aligarh Lock
सत्य प्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुक्मिणी शर्मा।

दुनिया में अलीगढ़ का नाम होगा फेमस
महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी ने दुनिया के सबसे बड़े ताले की कहानी बताई और बताया कि इसे बनाने में कितनी मेहनत लगी। उन्होंने कहा कि लॉक पूरा करने से पहले ही सत्य प्रकाश शर्मा की मृत्यु हो गई, लेकिन हमने दिन-रात मेहनत करके इसे पूरा कर लिया। महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी ने यह ताला अपने ताला उद्योग के लिए अलीगढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेमस करेगा।

महामंडलेश्वर ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ को तालानगरी (तालों का शहर) कहते हैं। भगवान राम के चरणों में दुनिया का सबसे बड़ा ताला पेश करने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व करना है। पूरे देश और दुनिया भर से लोग जो भी व्यक्ति अयोध्या आएगा, वह बड़े ताले की सराहना करेगा। जिससे अलीगढ़ में ताला निर्माण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल अलीगढ़ शहर को आर्थिक बढ़ावा भी देगी।

हिंदू महासभा का विपक्ष पर तंज- ताला करेगा मुंह बंद
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस ताले का उद्देश्य उन विपक्षी नेताओं का मुंह बंद करना है जो चिल्ला रहे थे कि राम मंदिर बनेगा या नहीं या यह खोखला चुनावी एजेंडा है। यह पूछा करते थे कि मंदिर कब बनेगा। कैसे बनाया जाएगा।

5379487