Logo
Jharkhand Weather: झारखंड में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। IMD के मुताबिक, प्रदेश में 20 से 22 जून के बीच मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, 19 जून से ही झारखंड के भी कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

Jharkhand Weather: झारखंड में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। IMD के मुताबिक, प्रदेश में 20 से 22 जून के बीच मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, 19 जून से ही झारखंड के भी कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।

6 जिलों में बारिश की संभावना
बता दें, मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में दो दिन तक बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम , खूंटी, रामगढ,, रांची, सरायकेला- खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं। इस दौरान यहां 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा भी चलने के आसार हैं।

इन जिलों में गर्म हवाएं चल रही
सोमवार को राज्य के कई जिलों में गर्म हवा चलने से लोग परेशान हुए। चतरा, लातेहार, गिरिडीह, गोड्‌डा, लोहरदगा, जामताड़ा, देवघर, पाकुड़ और हजारीबाग में हीटवेव से लोग परेशान रहे। वहीं, तीन जिलों का तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज किया गया। इनमें गढ़वा-43.8 डिग्री, पलामू- 43.7 डिग्री और रामगढ़ में 42.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

5379487