Logo
Flipkart Big Billion Days Sale: फ्लिपकार्ट सेल में Realme TechLife CineSonic की 65 inch Ultra HD (4K) LED Smart Google TV ₹39,999 में उपलब्ध है।

Flipkart Big Billion Days Sale: अगर आप इस दिवाली अपने घर के लिए एक शानदार और बड़े डिस्प्ले वाला स्मार्ट TV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart Big Billion Days सेल में आपके पास बेहतरीन मौका है। फ्लिपकार्ट सेल में Realme TechLife CineSonic की 65 inch Ultra HD (4K) LED Smart Google TV ₹39,999 में उपलब्ध है, जो 51% की छूट के साथ मिल रहा है। इसपर बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिससे टीवी और भी किफायती बन जाता है।

Realme TechLife CineSonic TV: बैंक ऑफर और ईएमआई विकल्प
Flipkart Big Billion Days सेल में HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन करने पर आपको ₹1,500 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इसके अलावा, आप इस टीवी को ₹1,407/महीने की शुरुआती EMI पर भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मात्र 8999 रुपए  में मिल रहा SAMSUNG का धाकड़ 5G फोन, जल्द खरीदें

Realme TechLife CineSonic TV के फीचर्स

  • डिस्प्ले: रियलमी के इस स्मार्ट टीवी में 65 इंच का Ultra HD (4K) डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है।यह आपको बेहतरीन विजुअल अनुभव प्रदान करेगा।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Google TV के साथ आने वाला यह टीवी आपके मनोरंजन को अलग लेवल पर ले जाएगा, जहां Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Youtube और Zee5 जैसे लोकप्रिय ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।
  • साउंड क्वालिटी: 44W का साउंड आउटपुट आपको शानदार ऑडियो अनुभव देगा।
  • कास्टिंग सपोर्ट: आप अपने मोबाइल से आसानी से टीवी पर कंटेंट कास्ट कर सकते हैं और इसे बड़े स्क्रीन पर देख सकते हैं।
5379487