Logo
Honor X9c 5G : हॉनर नया फोन Honor X9c 5G को 15 फरवरी को लॉन्च कर सकता है। इस बीच फोन को लैंडिंग पेड अमेजन पर लाइव कर दिया गया है। इसमें शानदार 108Mp कैमरा के साथ 6600mAh बैटरी होगी।

Honor X9c 5G Launch Date: टेक दिग्गज हॉनर भारतीय बाजार में अपना नया फोन लाने के लिए तैयारी कर रहा है। इस फोन का नाम Honor X9c 5G है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग की पुष्टि करते हुए Amazon पर इसकी लैंडिंग पेज को लाइव कर दिया है। हालांकि इस पेज पर डिवाइस का नाम तो नहीं दिया गया है, लेकिन टीज़र इमेजेस से यह प्रतीत होता है कि कंपनी इस महीने Honor X9c 5G को लॉन्च करने वाली है, जो पिछले साल के Honor X9b 5G का उत्तराधिकारी होगा।

बता दें, सितंबर 2024 में, Honor ने भारत में Honor 200 Lite का अनावरण किया था। इसके बाद से, कंपनी ने भारतीय बाजार में कोई नया फोन लॉन्च नहीं किया था। हालांकि, आज से कंपनी ने अपने नए डिवाइस Honor X9c 5G की आगमन की जानकारी देना शुरू कर दिया है।  

Honor X9c 5G की जल्द होगी एंट्री 
Honor X9c 5G के Amazon पेज पर उपलब्ध इमेजेस से पता चलता है कि इसमें OIS+EIS सक्षम मुख्य कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसका डिज़ाइन पिछले Honor X9c 5G के जैसा लगता है, जो नवंबर 2024 में मलेशिया में लॉन्च हुआ था। टिप्सटर परस गुगलानी के अनुसार, यह डिवाइस 15 फरवरी 2025 को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च होगा।

ये भी पढ़े-ः Whatsapp ला रहा नया फीचर: अब पर्सनल चैट्स में मिलेगी रिमाइंडर और मीटिंग्स शेड्यूल की सुविधा; जानें क्या होगा फायदा  

Honor X9c 5G: क्या होगा खास? 
मलेशिया में, Honor X9c 5G दो कॉन्फिगरेशन ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें 12GB+256GB और 12GB+512GB ऑप्शन शामिल है। ब्रांड ने मलेशिया में इन वेरिएंट्स की कीमत $335 (करीब 29,180 रुपए) और $380 (लगभग 33,100 रुपए) है। 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, डिवाइस में 6.78-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके अंदर Snapdragon 6 Gen 1 चिप है और इसमें 6,600mAh की बैटरी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़े-ः AOC का नया 27-इंच 2K 180Hz गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, कीमत सिर्फ ₹10,500

X9c में 108-मेगापिक्सल का Samsung HM6 मुख्य कैमरा और 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन Magic OS 8.0-आधारित Android 14 पर चलता है और इसमें सुरक्षा के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी IP65-रेटेड चेसिस है, जिसकी मोटाई 7.98 मिमी और वजन 189 ग्राम है।

5379487