Logo
Moto G85 phone Launched on July 10: मोटो अपना लेटेस्ट फोन Moto G85 को भारत में 10 जुलाई को लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्चिंग से पहले Flipkart लिस्टिंग में डिवाइस की कीमत और मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है।

Moto G85 phone india Launched on July 10: Motorola ने अपने नवीनतम स्मार्टफोन Moto G85 को जून में यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस फोन को भारत समेत अन्य मार्केट में पेश करने जा रही हैं। हाल ही में ब्रांड ने लॉन्चिंग से पहले अपकमिंग फोन को टीज किया था। इसी कड़ी में Flipkart ने इस लेटेस्ट फोन की भारतीय कीमत का खुलासा कर दिया है। चलिए अब फोन के इन लेटेस्ट अपडेट्स के बारें में डिटेल से जानते हैं। 

भारत में Moto G85 की कीमत
नए Moto G85 की कीमत Google पर उनके विज्ञापनों के ज़रिए देखी गई। सर्च लिस्ट के Sponsored सेक्शन में डिवाइस के टॉप वेरिएंट 12GB + 256GB की कीमत को देखा गया है। मोटोरोला इस डिवाइस को भारत में 18,999 INR (लगभग 228 अमेरिकी डॉलर) में लॉन्च करेगा। ध्यान दें, यह इसका रियल लिस्टिड प्राइस नहीं है, बल्कि यह सभी ऑफ़र लागू होने के बाद की कीमत है। हमें उम्मीद है कि कल 8GB + 128GB बेस वैरिएंट की भी घोषणा की जाएगी, लेकिन इस मॉडल की कीमत अभी भी स्पष्ट नहीं है।

Moto G85 के स्पेसिफिकेशन 
Moto G85 भारत में 10 जुलाई 2024 को लॉन्च होगा, जो कि कल है। मोटोरोला ने पहले ही इसके कई स्पेसिफिकेशन की पुष्टि कर दी है, जो इसे यूरोपीय वेरिएंट के समान बनाता है। याद दिला दें कि G85 में आगे की तरफ 6.67 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है जो FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।

रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए आपको 32 मेगापिक्सल का शूटर मिलता है। हुड के नीचे, यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन SoC से लैस है।

इस डिवाइस को पावर देने के लिए 5,000mAh का बड़ा बैटरी पैक है, जो 30W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी IP52 रेटिंग की बदौलत आपको पानी और धूल से भी सुरक्षा मिलती है। यह मॉडल आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 OS पर चलता है।

5379487