Logo
Redmi Note 13 5G Record Selling : स्मार्टफोन के बाजार में शाओमी काफी पसंद किए जाने वाला ब्रांड है। वहीं, इसके सब ब्रांड रेडमी को अपने बजट और मिड सेगमेंट के लिए जाना जाता है।

Redmi Note 13 5G Record Selling : हाल ही में रेडमी ने अपना Redmi Note 13 5G मोबाइल लॉन्च किया था। इसे ग्राहकों की तरफ से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। शाओमी ने एक्स पर एक पोस्ट की। जिसमें बताया गया है कि इस फोन ने पिछले एक महीने में 2000 करोड़ की कमाई कर ली है। इस सीरीज ने बंपर कमाई का रिकॉर्ड बना लिया है। 

कैसा है Redmi Note 13 5G 
रेडमी के इस फोन को कंपनी ने अफोर्डेबल प्राइस में पेश किया था। वहीं इसकी डिजाइन और फीचर भी शानदार हैं। यही वजह है कि इस मोबाइल को लेने वालों की देश में होड़ लगी है। अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पहली सेल के कुछ घंटों में यह आउट ऑफ स्टॉक हो गया। 

Redmi Note 13 5G के फीचर 
Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120 Hz का है। इसमें 1800 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस हैंडसेट में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 के साथ Adreno 710 GPU का यूज किया है। 

Redmi Note 13 Pro 5G में 200MP का प्राइमरी कैमरा आता है, जो Samsung ISOCELL HP3 सेंसर और OIS के साथ आता है। इसमें 8MP का सेकेंडरी कैमरा और तीसरा 2MP का मैक्रो कैमरा दिया है।
 

5379487