Samsung New Galaxy A Series Phone: सैमसंग जल्द ही अपनी Galaxy A सीरीज़ में तीन नए स्मार्टफोन्स को पेश करने जा रहा है। इस सीरीज में Galaxy A06 5G, Galaxy A36 5G, और Galaxy A56 5G हैंडसेट शामिल है। कंपनी Galaxy A06 का 5G वेरिएंट पेश करेगी, जो फिलहाल 4G वेरिएंट के रूप में बाजार में उपलब्ध है। वहीं, A36 5G और A56 5G हाई प्राइस में फिट होंगे।
इन आगामी मॉडल्स को Google Play Console पर स्पॉट किया गया है, जो एक सर्टिफिकेशन प्लेटफ़ॉर्म। इससे संकेत मिलते है कि कंपनी इन तीन हैंडसेट को जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश कर सकती है।
Google Play Console लिस्टिंग
आगामी A06 5G, A36 5G, और A56 5G हैंडसेट की लिस्टिंग से पुष्टि होती है कंपनी इन्हें जल्द ही लॉन्च कर सकती है। ये लेटेस्ट फोन Galaxy A06 5G मॉडल नंबर a06x, Galaxy A36 5G मॉडल नंबर a36xq, और Galaxy A56 5G मॉडल नंबर a56x के साथ लॉन्च होगा।
इसके अलावा, A06 5G में कई मॉडल नंबर दिखाई दिए हैं, जो विभिन्न बाजारों में उपलब्धता का संकेत देते हैं। मॉडल नंबर SM-M066B और SM-E066B को Galaxy M06 5G और Galaxy F06 5G माना जा रहा है, जिनमें से F06 वेरिएंट हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है, जिससे यह संकेत मिलता है कि ये मॉडल भारत में भी लॉन्च हो सकते हैं। दरअसल, M06 5G पहले ही भारत के BIS प्रमाणन वेबसाइट पर दिखाई दे चुका है।
ये भी पढ़े-ः WhatsApp लाया धांसू Chat Themes फीचर: अब चैट्स करना हुआ और भी मजेदार! जानिए कैसे करें उपयोग
Samsung Galaxy A06 5G, A36 5G, और A56 5G: स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
Galaxy A06 5G को सैमसंग की A सीरीज़ का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन माना जा रहा है। GSMA डेटाबेस से लीक हुए मॉडल नंबर SM-A066B/DS और SM-A066M/DS के अनुसार, A06 5G में Android 15 सॉफ्टवेयर के साथ 4GB RAM होगी। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होगा। यह Galaxy F06 के हाल ही में लॉन्च हुए मॉडल के समान हो सकता है।
Galaxy A36 5G और A56 5G के मार्च 2025 के मध्य में लॉन्च होने की संभावना है। उनके सपोर्ट पेज कई देशों में दिखाई दिए हैं, जिसमें फ्रांस भी शामिल है, जिससे यह संकेत मिलता है कि ये डिवाइस वैश्विक स्तर पर उपलब्ध हो सकते हैं। A56 5G को पहले ही US FCC वेबसाइट पर देखा जा चुका है।
ये भी पढ़े-ः Apple का 2025 का पहला बड़ा लॉन्च इवेंट: सस्ता iPhone SE 4 सहित MacBook Air और iPad इस दिन होंगे लॉन्च, देखें डिटेल
Geekbench के अनुसार, A36 5G में Android 15, 6GB RAM और Snapdragon 6 Gen 3 या Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट हो सकता है। A56 5G में 120Hz डिस्प्ले, 45W फास्ट चार्जिंग, 5,000mAh या 5,100mAh बैटरी, Exynos 1580 प्रोसेसर और 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।
एक्सपेक्टेड कीमत और उपलब्धता
सैमसंग पिछले जनरेशन की तरह ही कीमतों को बनाए रख सकता है। Galaxy A05 की कीमत Rs. 9,999 थी, जबकि Galaxy A06 (4G) की भी वही कीमत थी। Galaxy A35 5G और A55 5G की कीमत क्रमशः Rs. 30,999 और Rs. 39,999 थी। नए मॉडल्स के लॉन्च होने पर इनकी कीमत भी समान स्ट्रेटजी पर आधारित हो सकती है।