Xiaomi Civi 5 Pro: शाओमी का अपकमिंग स्मार्टफोन Civi 5 Pro को चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है, जिससे पता चलता है कि यह डिवाइस जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा, हालांकि 3C लिस्टिंग में अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है।
Xiaomi Civi 5 Pro में क्या-क्या खास होगा?
- पावरफुल प्रोसेसर: लीक्स के मुताबिक, इसमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट (मॉडल कोड: SM8735) होगा, जो 3.21GHz की स्पीड के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देगा।
- बड़ी बैटरी: पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6000mAh की बैटरी हो सकती है (Civi 4 Pro में 4700mAh थी)।
- थिन डिजाइन: फोन की मोटाई लगभग 7mm होने की उम्मीद है।
- कैमरा अपग्रेड: इसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) रह सकता है।
ग्लोबल लॉन्च की भी तैयारी
Xiaomi इस फोन को ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 15 Civi के नाम से लॉन्च कर सकता है। IMEI डेटाबेस में इसके दो मॉडल नंबर दिखाई दिए हैं, जिसमें 25067PYE3C (चाइना वर्जन) और 25067PYE3I (इंडिया वर्जन) है।
लॉन्च डेट
Xiaomi ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के अप्रैल में लॉन्च होने की अफवाह है। ऐसे में, Civi 5 Pro का एलान भी उसके बाद ही हो सकता है।