Logo
सीमा हैदर को अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिल पाई है। इसके लिए सीमा हैदर के वकील ने सीमा के पहले पति गुलाम हैदर को जिम्मेदार बताते हैं।

Seema Haider Sachin Meena Story: सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी ने बीते साल खूब सुर्खियां बटोरी थी। भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी में भी सीमा हैदर सुर्खियों में रहीं हैं। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा के साथ शादी कर रह रही है। नया साल पर सीमा हैदर ने बड़ा दिलचस्प बात कही है। सीमा हैदर ने कहा कि वो चाहती है कि अब पाकिस्तान के लोग उनका नाम लेना बंद कर दें। वो चाहती हैं कि पाकिस्तान उन्हें पूरी तरह भूल जाए। 

गुड न्यूज देंगी सीमा हैदर
बता दें कि सीमा हैदर ने हाल ही में बताया था कि साल 2024 में वो गुड न्यूज देंगी। उन्होंने कहा था कि वो इस साल सचिन के बच्चे की मां बन सकती हैं। उसके इस बयान के बाद उनके प्रग्नेंसी को लेकर तमाम तरह के दावे किए जाने लगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इस साल मां बन जाएंगी तो सीमा ने कहा कि मेरा और सचिन का एक बच्चा जरूर होगा।

सचिन के पिता का दावा
सीमा हैदर के प्रग्नेंसी को लेकर सचिन के पिता ने बताया कि उन्होंने बहू का हाथ देखा है, उन्होंने दावा किया कि सीमा को लड़का होगा। उन्होंने कहा-हाथ देखकर भविष्यवाणी करते हैं वो झूठा नहीं होता है। ज्ञात हो, मोबाइल पर पब्जी गेम खेलने के दौरान सीमा हैदर और सचिन नजदीक आए थे। जिसके बाद वो लोग नेपाल में मिले थे। दोनों ने वहीं मंदिर में शादी कर ली थी जिसके बाद वो अवैध तरीके से भारत आई थी।

भारत में ही मरना पसंद
बता दें, सीमा हैदर को अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिल पाई है। इसके लिए सीमा हैदर के वकील ने सीमा के पहले पति गुलाम हैदर को जिम्मेदार बताते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में गुलाम हैदर सीमा हैदर के दस्तावेजों की जांच में अड़चनें पैदा कर रहे हैं जिस वजह से सीमा हैदर को यहां नागरिकता नहीं मिल पा रही है। वहीं जब सीमा हैदर से पूछा गया कि क्या वो पाकिस्तान वापस जाएंगी तो इस पर उसने कहा था कि चाहे भारत में ही मरना पसंद करेंगी। लेकिन वो लौटकर पाकिस्तान नहीं जाएंगी।

5379487