Logo
Viral Video: सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला आसमान में बादलों के बीच चलती दिखाई दे रही है। वीडियो को देखकर लोग तारीफ करने को मजबूर हो रहे हैं।

Viral Video: बहुत से लोगों का सपना होता है कि वे आसमान में बादलों के बीच सैर करें। हालांकि ये सिर्फ ख्वाब हो सकता है, लेकिन ऐसा ही कुछ अगर हकीकत में नजर आए तो आप क्या कहेंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला आसमान में बादलों के बीच पैदल चलती दिखाई दे रही है। दरअसल, स्काई डायविंग के दौरान ये महिला का स्टंट था, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि महिला आसमान के बीच में चल रही है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोगों को इस पर यकीन नहीं हो रहा है। 

आसमान में दिखाए जिमनास्ट मूव
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्रम पर वायरल इस वीडियो में एक महिला स्काई डायवर कई तरह के जिमनास्ट मूव करती नज़र आई। महिला 23 सा लकी माजा कुक्जिनस्का बताई जा रही है। अपने स्टंट के दौरान ही माजा एक बार बादलों के बीच पैदल चलती भी दिखाई दी हैं। वीडियो की शुरुआत में वे इस तरह चल रही हैं जैसे कि कोई शख्स सीढ़ियों से नीचे उतर रहा हो, इस बीच वे पैदल चलती भी दिख रही हैं। 

वीडियो में माजा द्वारा किए गए स्टंट्स को देखकर एक बानगी किसी को भरोसा भी नहीं होगा। लेकिन अपने स्टंट के जरिये माजा ने दिखाया है कि वे कितनी कुशल स्काई डायवर हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है। 

वीडियो पर आए दिलचस्प कमेंट्स 
कुछ ही वक्त में माजा के इस वीडियो को सैंकडों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो देखकर लोग दिलचस्प प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि वीडियो देखकर विश्वास ही नहीं हो रहा कि कोई ऐसा कर सकता है। वहीं एक ने माजा को एक लिजेंड बता दिया। एक यूजर ने लिखा कि ये कूल है लेकिन ये गुरुत्वाकर्षण के नियमों का पालन नहीं करता है। इंसानों को हमेशा पक्षियों की तरह ऊंचे आसमान में उड़ने की इच्छा रही है। भगवान ने क्यों नहीं इंसानों को भी उड़ने की शक्ति दी। 

5379487