Logo
Pitai Paratha : अपनी लाइफ में आपने कई तरह के पराठे खाएं होंगे। लेकिन कोलकाता में एक पराठा ऐसे बनता है जिसे बनते देख आप डर जाएंगे और शायद ही आप इसे खाने का मन बना पाएंगे। 

Pitai Paratha : पराठा की बात होती है तो सबसे पहले नॉर्मल पराठा, आलू पराठा, पनीर पराठा, गोभी पराठा, मूली पराठा आदि का नाम जुबान पर आता है। लेकिन आपने कभी 'पिटाई पराठा' का नाम सुना है। 

जी हां... सही पढ़ रहे हैं आप। यह पराठा हमारे देश में ही मिलता है। कोलकाता के खाने में ये शुमार है। इसे बनाने की विधि बहुत डिफरेंट है। अगर आप इसे बनते हुए देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे। इसे पीट-पीटकर बनाया जाता है। 

जानें कैसे बनता है पिटाई पराठा 
पहले सामान्य तरह से पराठे को तवे पर तला जाता है। फिर इस पराठे की जोर-जोर से पिटाई की जाती है। बनाने वाला इस पर हाथ से मारता है। पिटाई से पराठा का आकार चूर-चूर हो जाता है। लेकिन इसके बाद पराठा दिखने में काफी अच्छा लगने लगता है। आखिर में दुकानदार पराठे को तौलकर थाली में तरी वाली सब्जी के साथ सर्व करता है साथ में एक अंडा में देता है। हालांकि वीडियो को देख आपको जरूर लग सकता है कि यहां सफाई का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लेकिन यही पराठे का स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है। 

इसे भी पढ़ें : Indigo Flight में पैसेंजर की सीट गायब, फोटो वायरल हुई; लोगों ने कंपनी को किया ट्रोल

पिटाई पराठे का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर _.foodie_insaan._ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। इसे अब तक 30 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। 3 लाख लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वहीं, वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये होटल कम और धोबी घाट ज्यादा लग रहा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- यह 99.99 बैक्टीरिया को मार देता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- जस्टिस फॉर पराठा। वहीं, एक यूजर ने लिखा- जब धोबी अपना पेशा चेंज कर ले। 

5379487