सुबह नाश्ते में खाएं चटपटा सेव पराठा, जानें Recipe

05 Aug 2024

सुबह सुबह नाश्ते में अक्सर लोगों पराठा खाना बहुत पसंद होता है। आलू, गोभी, पनीर जैसी स्टफिंग वाले पराठे बहुत टेस्टी लगते हैं।

आप इन पराठों से बोर हो गए हैं तो एक बार सेव की स्टफिंग वाला पराठा भी जरूर ट्राय करें। ये स्वाद में चटपटे और लाजवाब लगते हैं।

इसे बनाने में ज्यादा सामग्री नहीं लगती और आसानी से बन जाते हैं। तो जानिए सेव पराठा की रेसिपी।

सामग्री- गेहूं आटा, सेव, प्याज बारीक कटी, हरी मिर्च, हरा धनिया कटा, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, तेल, नमक

रेसिपी- सबसे पहले एक बर्तन में पानी से थोड़ा हल्का टाइट आटा गूथ लें। इसे ढंककर कुछ देर साइड रख दें। अब स्टफिंग की तैयारी करें।

- स्टफिंग के लिए बाउल में सेव ले, इसमें प्याज, हरि मिर्च, मसाले, अमचूर और धनिया डालकर क्रश कर लें। अब आटे को गोल लोई में स्टफिंग बीचों बीच रखें।

- लोई को गोलाकार में बेलकर पराठे का शेप दें, गर्म तवे पर तेल या घी से सेकें। सुबह नाश्ते में सेव पराठे एंजॉय करें।