12 Mar 2025
रंगो का त्यौहार होली इस साल 12 मार्च को मनाई जाएगी। यह पर्व सिर्फ रंगो का ही नहीं बल्कि प्रेम-भाईचारे का प्रतीक है।
यह पर्व देश के विभिन्न राज्यों में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन यह त्यौहार सिर्फ भारत तक की सीमित नहीं है।
रंग-बिरंगे रंगों के इस पर्व का क्रेज भारत के साथ-साथ विदेशों में भी है। लेकिन कई लोग इस बात को नहीं जानते है।
बता दें, भारत के अलावा दुनियाभर के 5 अन्य देशों में भी होली खेली जाती है। जिसमें मुस्लिम देश भी शामिल है।
1. मॉरीशस (Mauritius) मॉरीशस में भी होली का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसे वहां 'फगवा' के नाम से जाना जाता है।
2. नेपाल (Nepal) पड़ोसी देश नेपाल में होली को "फागु" या "फागु पूर्णिमा" के नाम से सेलिब्रेट किया जाता है, जो दो दिनों तक चलता है।
3. बांग्लादेश (Bangladesh) कभी भारत का हिस्सा रहने वाले देश बांग्लादेश में भी होली "डोल जात्रा" या "बसंत उत्सव" के रुप में मनाई जाती है।
4. पाकिस्तान (Pakistan) मुस्लिम देश पाकिस्तान में होली हर्षोल्लास के साथ खेली जाती है। जहां होली पर्व धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ाता है।
5. फिजी (Fiji) फिजी में 'फगवा' के तौर पर होली खेली जाती है। जहां लोग हर्षोल्लास के साथ रंगों के उत्सव को मनाते हैं।