Logo
Health Tips for Women's: 30 की उम्र के बाद महिलाओं का सही खान-पान बेहद जरूरी है। इसलिए कुछ खास पोषक तत्वों से भरपूर चीजें इस उम्र में महिलाओं को जरूर खानी चाहिए, ताकि वे लंबे समय तक फिट और स्वस्थ बनी रहें। 

Health Tips for Women's: 30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव आने लगते हैं। इस उम्र में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। साथ ही त्वचा और बालों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में सही खान-पान बेहद जरूरी है। इसलिए कुछ खास पोषक तत्वों से भरपूर चीजें इस उम्र में महिलाओं को जरूर खानी चाहिए, ताकि वे लंबे समय तक फिट और स्वस्थ बनी रहें। 

अखरोट और बादाम

  • अखरोट और बादाम में कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद रहता हैं।
  • हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अखरोट और बादाम सही रहता है। 
  • रोज सुबह भीगे हुए बादाम और अखरोट खाएं। 

दही या छाछ

  • कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
  • स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है। क्योंकि इसमें प्रोटीन और हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं।
  • रोजाना लंच या डिनर के साथ छाछ पिएं या फिर दही का सेवन करें। 

इसे भी पढ़े : Yoga for Male Health : पुरुषों को हर रोज करना चाहिए योगासन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

हरी पत्तेदार सब्जियां

  • पालक, मेथी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं।
  • सब्जी, सूप या जूस के रूप में सेवन करें।
  • सलाद या पराठे में मिलाकर खा सकते हैं। 

चिया या अलसी के बीज

  • हार्मोन बैलेंस करने में मददगार होते हैं। खासकर अनियमित पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान इन्हें खाना फायदेमंद होता है। 
  • वजन घटाने में सहायक होते हैं। क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होते हैं।
  • सुबह खाली पेट पानी में भिगोकर पिएं।

संतरा और चुकंदर

  • ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे त्वचा और बालों की सेहत बेहतर होती है।
  • एनर्जी लेवल बढ़ाता है, खासकर महिलाओं को होने वाले पीरियड्स के लिए फायदेमंद है। 
  • संतरा या चुकंदर का जूस पी सकते हैं। 

(Disclaimer) : यह लेख केवल सूचना और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको स्वास्थ संबंधी कोई समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लेकर अपने डाइट में बदलवा करें। 

5379487