ये है दिल्ली की फेमस दही पूरी की सीक्रेट रेसिपी

06 Aug 2024

गोलगप्पे या पानी पूरी के बाद सबसे ज्यादा फेमस है तो वो है दही पूरी। दुकानों पर लोग दही पूरी बड़े ही चाव से खाते हैं।

कुरकुरी पूरी के ऊपर आलू, प्याज, लाल-हरी चटनी और अन्य चटपटी चीजें दही पूरी का स्वाद लाजवाब बना देती हैं।

अब इसे बार-बार दुकानों पर जाकर खाने से अच्छा घर पर ही ट्राय करें। इस सीक्रेट तरीके से दही पूरी बनाएंगे तो दिल्ली की चाट भी फेल हो जाएगी। नोट करें रेसिपी।

सामग्री- गोलगप्पे की कुरकुरी पूरी, दही, उबला आलू, टमाटर कटा हुआ, लाल और हरी चटनी, इमली चटनी, बारीक सेव, चाट मसाला, हरा धनिया

रेसिपी- प्याज, टमाटर को बारीक काट लें। अब कुरकुरी गोलगप्पा पूरी में उबला आलू डालें। चाहें तो इसमें उबले चने भी मिला सकते हैं।

- अब आलू के ऊपर कटा प्याज, टमाटर डालें। इसपर दही अच्छे से फेंट कर डालें। ऊपर से चाट मसाला, जीरा पाउडर डालें। अब लाल व हरी चटनी डालें।

- आखिर में ऊपर से बारीक सेव और हरा धनिया डालें। चाहें तो गार्निशिंग में अनार दाने डाल सकते हैं।