अलका याग्निक का दीवाना था लादेन, घर से मिले थे 100 से ज्यादा गाने

19 Mar 2025

पूरी दुनिया को अपनी दहशत से दहलाने वाला खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन 2011 में अमरीकी सेना के मिशन में मारा गया था।

लादेन जितना खूंखार था उतना ही संगीत के प्रति उसकी रुचि दोगुनी दी। वह मशहूर भारतीय सिंगर अलका गाग्निक का जबरा फैन हुआ करता था।

जब 2011 में CIA ने एबटाबाद में लादेन के ठिकाने पर छापा मारा था तब उन्हें उसके कंप्यूटर से बॉलीवुड के कई सुपरहिट चार्टबस्टर गाने मिले थे।

इसमें उदित नारायण, कुमार सानू और अलका याग्निक के गाने शामिल थे। खासकर लादेन के पास अलका याग्निक के 100 से अधिक गानों के रिकॉर्ड्स थे।

एक इंटरव्यू में जब अलका को ये पता चला तो उन्होंने कहा- अगर ओसमा मेरा नंबर-1 फैन है तो क्या इसमें मेरी गलती है?

...वो जैसा भी है, उसके अंदर एक छोटा सा कलाकार होगा.. उसे गाने पसंद हैं तो फिर ये अच्छा है ना।'

छानबीन में लादेन के कंप्यूटर से 'दिल तेरा आशिक', 'अजनबी मुझको इतना बता' जैसे कई 90 के दशक के मशहूर हिंदी गाने मिले थे।