PM Modi Thailand visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड दौरे पर हैं। PM मोदी गुरुवार (3 अप्रैल) को बैंकॉक पहुंचे। एयरपोर्ट पर नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद PM मोदी ने थाईलैंड की PM पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा से व्यापारिक संबंधों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार (4 अप्रैल) को BIMSTEC सम्मेलन में शिरकत करेंगे। मोदी थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न और रानी सुथिदा से भी भेंट कर सकते हैं।
#WATCH बैंकॉक पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक देखी-गुजरात का गरबा और स्थानीय थाई समुदाय के मंत्र। सिख समुदाय ने स्वर्ण मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया। जैन समुदाय ने नवजार मंत्र प्रस्तुत किए। इस्कॉन समुदाय ने गीता भेंट की और रामायण का प्रदर्शन देखा। pic.twitter.com/biKtRZNllt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2025
गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत
नरेंद्र मोदी के थाईलैंड पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। PM मोदी थाईलैंड के ऐतिहासिक वात फो मंदिर भी जा सकते हैं। वात फो मंदिर बैंकॉक में स्थित है। मंदिर विशाल लेटे बुद्ध (रिक्लाइनिंग बुद्धा) प्रतिमा के लिए फेमस है। वात फो थाईलैंड के सबसे पुराने मंदिर में से एक है। इसमें 1,000 से अधिक बुद्ध प्रतिमाएं और 90 से अधिक स्तूप हैं।
A cultural connect like no other!
— Narendra Modi (@narendramodi) April 3, 2025
Witnessed a captivating performance of the Thai Ramayana, Ramakien. It was a truly enriching experience that beautifully showcased the shared cultural and civilisational ties between India and Thailand.
The Ramayana truly continues to connect… pic.twitter.com/wCoea0xCo1
गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए आभारी हूं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा-बैंकॉक में भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए आभारी हूं। भारत और थाईलैंड के बीच एक गहरा सांस्कृतिक बंधन है जो हमारे लोगों के माध्यम से फलता-फूलता रहता है। यह देखकर खुशी होती है कि यहां यह संबंध इतनी मजबूती से परिलक्षित होता है।
ขอขอบคุณสำหรับการต้อนรับอย่างอบอุ่นจากประชาคมชาวอินเดียในกรุงเทพฯ
— Narendra Modi (@narendramodi) April 3, 2025
อินเดียและไทยมีความสัมพันธ์ทางวัฒนธรรมอย่างลึกซึ้ง ซึ่งยังคงมีความสัมพันธ์อย่างต่อเนื่องผ่านประชาชนของเรา รู้สึกดีใจที่ได้เห็นความสัมพันธ์นี้ถูกถ่ายทอดออกมาอย่างชัดเจนที่นี่ pic.twitter.com/EGbDJRGPGg
रामायण दिलों और परंपराओं को जोड़ता है
पीएम मोदी ने आगे लिखा-एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव जो किसी और से नहीं मिलता। थाई रामायण, रामकियेन का एक आकर्षक प्रदर्शन देखा। यह वास्तव में समृद्ध अनुभव था जिसने भारत और थाईलैंड के बीच साझा सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।
रामायण वास्तव में एशिया के इतने सारे हिस्सों में दिलों और परंपराओं को जोड़ता है।
Grateful for the warm welcome by the Indian community in Bangkok.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 3, 2025
India and Thailand share a deep-rooted cultural bond that continues to flourish through our people. Heartening to see this connection reflected so strongly here. pic.twitter.com/sQTVUlDG3F
पैरों पर 108 शुभ चिह्न उकेरे गए हैं
बता दें कि वात फो मंदिर में बुद्ध की प्रतिमा 46 मीटर लंबी और 15 मीटर ऊंची है। प्रतिमा निर्वाण मुद्रा में है। प्रतिमा को सोने की परत से ढंका है। पैरों की लंबाई 4.5 मीटर है। 108 शुभ चिह्न उकेरे गए हैं।