Logo
Donald Trump warning to Russia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस को धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि हम रूस पर बड़े पैमाने पर बैंकिंग प्रतिबंध, आर्थिक प्रतिबंध और शुल्क (टैरिफ) लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

Donald Trump warning to Russia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रूस इस समय यूक्रेन को युद्ध के मैदान में बुरी तरह से "कुचल" रहा है, इसलिए वह रूस पर बड़े पैमाने पर बैंकिंग प्रतिबंध, आर्थिक प्रतिबंध और शुल्क (टैरिफ) लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों से तुरंत बातचीत की अपील करते हुए कहा कि वे शांति समझौते (Final Settlement Agreement on Peace) तक पहुंचें, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।

ट्रंप ने रूस को धमकाया
डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अगर रूस ने अपनी आक्रामक नीति नहीं बदली, तो अमेरिका कठोर आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने बैंकिंग सेक्टर, व्यापारिक लेनदेन और रूस की अर्थव्यवस्था पर दबाव डालने के संकेत दिए हैं। यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका की ओर से रूस पर प्रतिबंधों की धमकी दी गई हो, इससे पहले बाइडेन सरकार ने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाया था।

ट्रंप ने रूस और यूक्रेन को बातचीत का दिया सुझाव
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पोस्ट में रूस और यूक्रेन दोनों को स्पष्ट संदेश दिया कि उन्हें तुरंत बातचीत की मेज पर बैठना चाहिए और युद्ध खत्म करने के लिए एक स्थायी शांति समझौते पर सहमति बनानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जल्द ही समाधान नहीं निकाला गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता पर लगाई थी रोक
ट्रंप इससे पहले यूक्रेन को दी जाने वाली अमेरिकी सैन्य सहायता पर रोक लगा दी थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि अमेरिका, रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन का साथ नहीं देगा। वहीं, जो बाइडन सरकार शुरू से ही यूक्रेन का समर्थन करती रही थी और उसने रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए थे। साथ ही यूक्रेन को हथियार और वित्तीय सहायता भी प्रदान की है।

jindal steel jindal logo
5379487