Logo
Sri Lanka Presidential Election: श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को जीत मिली है। मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे तीसरे स्थान पर रहे। श्रीलंका के चुनाव में कुल 75 फीसदी मतदान हुआ।

Sri Lanka Presidential Election: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को भारी बढ़ मिली है। अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति होंगे। दिसानायके को 49.8 प्रतिशत वोट मिले हैं।

मौजूदा राष्ट्रपति को सिर्फ 16.4% मिले वोट
श्रीलंका के मौजूदा राष्ट्रपति और यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे को 16.4% वोट मिले हैं। गोटबाया राजपक्ष के पद छोड़ने के बाद छह बार प्रधानमंत्री रहे रानिल विक्रमसिंघे ने जुलाई 2022 में अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था। चुनाव में कुल 75 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

आम चुनाव में 38 उम्मीदवार थे मैदान में
यह चुनाव श्रीलंका के लिए बेहद अहम है क्योंकि 2022 के आर्थिक संकट के बाद यह पहला राष्ट्रपति चुनाव है। इस चुनाव में 38 उम्मीदवार मैदान में हैं और करीब 1.70 करोड़ नागरिक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

कौन हैं अनुरा कुमारा दिसानायके
अनुरा कुमार दिसानायके श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से सांसद हैं। वह 2019 में भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ चुके हैं और वे अपने कॉलेज के समय से JVP पार्टी से जुड़े हुए हैं। दिसानायके पहली बार 2000 में सांसद चुने गए थे, जिसके बाद 2004 से 2005 तक वे कृषि, पशुधन, भूमि और सिंचाई मंत्री रहे और 2015 से 2018 तक मुख्य विपक्षी सचेतक रहे। इस चुनाव में दिसानायके ने राष्ट्रपति पद के लिए नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) गठबंधन के ओर से चुनाव लड़ा था। दिसानायके को 2 फरवरी 2014 को JVP पार्टी के 17वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था।

किन मुद्दों पर लड़ा है चुनाव?
उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी उपायों और गरीबों के कल्याण की अपनी नीतियों पर जनता का ध्यान खींचा है। दिसानायके ने चुनाव प्रचार करते हुए देश में कई अहम बदलावों का वादा किया, जिसमें जीत के बाद 45 दिनों के भीतर संसद को भंग करना भी शामिल है। उन्होंने पूरे चुनाव में खुद एक उदारवादी और क्रांतिकारी नेता के तौर पर पेश किया है।

5379487