Logo
शनिवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 20 जनवरी का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 20 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 20 january 2024, शनिवार को कुछ राशियों पर ग्रहो का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने हस्तरेखा वास्तुशास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 20 जनवरी का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:48 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06:28 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन  दर्पण देखकर यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.11 से 12.41 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.08 से 16.28 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 06:40 से 08:42 तक अमृत
सुबह 08:42 से 10:53 तक चंचल
सुबह 10:53 से 12:05 तक चंचल 
दोपहर 12:05 से 02:51 तक अमृत
दोपहर 02:51 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:58 से 09:56 तक लाभ
रात 09:56 से 11:41 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विरोधियों से बेवजह बाद विवाद हो सकता है। पड़ोसी आपके सपोर्ट में रहेंगे। खानपान में सावधानी बरतें। मिर्च मसालेदार चीजें खाने से बचें। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें। 
लकी अंक: 4, शुभ रंग: हरा

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन आपको आपका कोई गुप्त शत्रु परेशान कर सकता है। आपके साथ विश्वास घात हो सकता है, सतर्क रहें। मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। दिन को शुभ करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। 
लकी अंक: 8, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन आपके बिगड़े काम बनेंगे। लंबे समय से चले आ रहे, विवाद का फैसला आपके हक में आने की संभावना है। धैर्य बनाए रखें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। दिन शुभ करने के लिए शिवजी को जल चढ़ाएं।  
शुभ अंक: 23, शुभ रंग: सफेद

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन माता-पिता आपसे संतुष्ट रहेंगे। उनकी सेवा करें। धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। भाग्य आज आपका साथ देगा। मन वांछित काम पूरे होंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 
लकी अंक: 12, शुभ रंग:  चॉकलेटी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्यतः शुभ रहेगा। आपके जीवन में कुछ नया होगा। वर्किंग प्लेस में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लोगों के प्रशंसा का आप पात्र बनेंगे। गुस्से पर कंट्रोल रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य को अर्घ्य दें। 
लकी अंक: 14, शुभ रंग: पीला

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन को शांत रखें। अनावश्यक कार्यों से बचें। व्यर्थ की चिंता परेशान कर सकती है। पैसा ज्यादा खर्च हो सकते हैं। उदार दिल से गरीबों की सेवा करें। दिन की शुभता के लिए काली मां की पूजा करें। 
लकी अंक:  11, शुभ रंग: चॉकलेटी

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अज्ञात शत्रु आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। सावधान रहें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन लाभ के योग हैं।  दिन की शुभता के लिए पीपल को जल अर्पित करें।
लकी अंक: 32, शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। रिश्तो में आपको धोखा मिलेगा। किसी पर विश्वास सोच समझ कर करें। हानि की संभावना है। किसी की बातों में ना आएं। दिन को शुभ बनाने के लिए गरीबों को गर्म कपड़े दान करें।
लकी अंक: 8, शुभ रंग: नीला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन आपको कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। किसी से गिफ्ट प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। आशावादी बने रहें। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दिन की शुभता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
लकी अंक: 32, शुभ रंग: आसमानी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। धैये बनाए रखें। संयम से काम लें। प्रसन्नचित रहें। पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए तुलसी को जल चढ़ाएं।  
लकी अंक: 18, शुभ रंग: प्रबल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। तनाव की स्थिति बन सकती है। किसी से बेवजह ना उलझें। सम्मान को ठेस लग सकती है। गोल्ड खरीद सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को दूध चढ़ाएं।
लकी अंक: 4, शुभ रंग: मेहरून

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अज्ञात भय का सामना करना पड़ सकता है। काम सफल होंगे। किसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। कफ से संबंधित रोग हो सकते हैं। दिन की शुभता के लिए शिव चालीसा का पाठ करें। 
लकी अंक: 50, शुभ रंग: सफेद

5379487