Logo
Realme P3 Ultra 5G: रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन- P3 अल्ट्रा 5G और P3 5G को 19 मार्च को लॉन्च करने वाला है। इससे पहले कंपनी ने Realme P3 Ultra 5G फोन के डिजाइन का खुलासा किया है।

Realme P3 Ultra 5G: रियलमी ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन रियलमी P3 अल्ट्रा 5G के लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन 19 मार्च को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने आज इस फोन के डिजाइन से जुड़ी कुछ खास जानकारियां साझा की हैं, जिसमें ग्लो-इन-द-डार्क 'लूनर डिजाइन' और 7.38mm की स्लीक बॉडी शामिल है।

Realme P3 Ultra 5G की खासियतें
यह स्मार्टफोन ग्लो-इन-द-डार्क 'लूनर डिजाइन' के साथ आएगा, जो कम रोशनी में ग्रीन कलर की चमक पैदा करता है। यह डिजाइन माइक्रो-स्कल्प्टिंग तकनीक से बनाया गया है, जो चंद्रमा की सतह जैसा दिखता है। फोन की सतह पर स्टारलाइट इंक प्रोसेस का उपयोग किया गया है, जिसमें तारे जैसे कण जड़े गए हैं।

यह फोन दो भारत-एक्सक्लूसिव कलर्स- ओरियन रेड और नेपच्यून ब्लू में उपलब्ध होगा। इन वेरिएंट्स में वीगन लेदर फिनिश दिया गया है। फोन में "कॉस्मिक स्टार रिंग डेको" डिजाइन एलिमेंट भी दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है।

रियलमी P3 अल्ट्रा 5G भारत का सबसे पतला क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले स्मार्टफोन है, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.38mm और वजन 183 ग्राम है। इसमें क्वाड-कर्व्ड फुल-रैप फ्रेम और गोल्डन रेशियो कर्वेचर दिया गया है, जो बेहतर ग्रिप प्रदान करता है।

Realme P3 5G की खासियतें
रियलमी P3 अल्ट्रा 5G के साथ, कंपनी रियलमी P3 5G भी लॉन्च करेगी। इस फोन में 'स्पेस डिजाइन' दिया गया है, जो नैनो-स्केल फोटोलिथोग्राफी प्रक्रिया का उपयोग करके बनाया गया है। यह फोन स्पेस सिल्वर, कॉमेट ग्रे और नेब्युला पिंक कलर्स में उपलब्ध होगा। इसमें 'फ्लेमिंग ऑरेंज पावर बटन' भी दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता
रियलमी P3 अल्ट्रा 5G और रियलमी P3 5G को 19 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट realme.com और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

5379487