Logo
Upcoming 2-Wheelers: मार्च 2025 में टू-व्हीलर बाजार में कई नए और रोमांचक विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से बेहतर विकल्प चुनने का मौका मिलेगा।

Upcoming Two-Wheelers: वित्तीय वर्ष के अंत में टू-व्हीलर कंपनियां कुछ नए और रोमांचक मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं। इस महीने एक हाई-परफॉर्मेंस सुपरस्पोर्ट बाइक से लेकर एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर तक कई लॉन्च होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि मार्च 2025 में कौन-कौन सी नई बाइक और स्कूटर भारतीय बाजार में दस्तक दे सकते हैं।

Bajaj Chetak 3503
बजाज ऑटो अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak का सबसे किफायती वेरिएंट '3503' इस महीने लॉन्च कर सकती है। Chetak 35 सीरीज पहले ही दिसंबर 2024 में पेश की जा चुकी थी, और 3501 व 3502 वेरिएंट की कीमतों की घोषणा भी हो गई थी। हालांकि, 3503 की बिक्री अब तक शुरू नहीं हुई थी। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 1 लाख रुपये से कम हो सकती है, जिससे यह बजाज चेतक को और ज्यादा किफायती बनाएगा। इसमें कुछ फीचर्स कम किए जा सकते हैं, लेकिन बैटरी और मैकेनिकल सिस्टम पहले की तरह ही रहेंगे। चेतक पहले से ही भारत के टॉप 3 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है, और इसका यह नया वेरिएंट इसकी बिक्री को और बढ़ा सकता है।

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
टीवीएस मोटर कंपनी मार्च 2025 में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। यह स्कूटर TVS iQube या TVS X का अपडेटेड वर्जन हो सकता है। पिछले साल TVS iQube ST वेरिएंट लॉन्च हुआ था और TVS X की डिलीवरी दिसंबर 2024 में शुरू हुई थी। अब देखना होगा कि टीवीएस इस बार कोई नया मॉडल पेश करती है या मौजूदा स्कूटरों में ही कुछ अपडेट लेकर आती है।

ये भी पढ़ें...अब इस SUV का नया मॉडल आ रहा, मौजूदा मॉडल की 7 महीने में 7 यूनिट बिकीं

Royal Enfield Classic 650 Twin
रॉयल एनफील्ड ने Classic 650 Twin को पिछले साल ग्लोबली पेश किया था और इसे जनवरी 2025 में भारत में लॉन्च किया जाना था। हालांकि, अब तक यह बाजार में नहीं आई है। कंपनी ने इसके लॉन्च में देरी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बाइक मार्च 2025 में आखिरकार भारतीय सड़कों पर उतर सकती है। Classic 650 Twin अपने आइकॉनिक Classic 350 की स्टाइलिंग को बरकरार रखेगी, लेकिन इसमें Super Meteor 650 का इंजन और फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ आएगी और इसे Shotgun 650 और Super Meteor 650 के बीच पोजिशन किया जाएगा।

2025 Ducati Panigale V4
डुकाटी अपनी हाई-परफॉर्मेंस सुपरस्पोर्ट बाइक 2025 Panigale V4 को 5 मार्च 2025 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह 1000cc से अधिक क्षमता वाली एक दमदार स्पोर्ट्स बाइक होगी, जिसमें कई अहम अपडेट शामिल हैं। इसमें नया एयरोडायनामिक डिजाइन, बेहतर कूलिंग सिस्टम और अधिक आरामदायक एर्गोनॉमिक्स मिलेंगे। इस बाइक में 1,103cc डेस्मोसेडिसी स्ट्राडाले V4 इंजन होगा, जो 214 bhp की पावर और 120 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर के साथ पेश किया जाएगा, जिससे यह बेहद पावरफुल और स्मूथ राइडिंग अनुभव देगी।

ये भी पढ़ें... नई सिरोस का सेल्स में कमाल, लेकिन ये छोटी SUV बनी कंपनी की नबंर-1 कार

Hero XPulse 210, Xoom 125 और Xoom 160 की डिलीवरी शुरू
Hero MotoCorp ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी नई बाइक और स्कूटर लाइनअप पेश की थी, और अब कंपनी मार्च 2025 में इनके डिलीवरी शुरू करने के लिए तैयार है। XPulse 210, Xoom 125 और Xoom 160 इस महीने शोरूम में पहुंचेंगे, और उसके तुरंत बाद इनकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। इन तीनों वाहनों के लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

Hero XPulse 210 एक ऑफ-रोड एडवेंचर बाइक है, जो नए फ्रेम और लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन पर आधारित है। Hero Xoom 125 एक स्पोर्टी 125cc स्कूटर है, जो 14-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलता है। Hero Xoom 160 भारत का पहला एडवेंचर स्कूटर होगा, जो लंबी यात्राओं के लिए डिज़ाइन किया गया है।

(मंजू कुमारी)

jindal steel jindal logo
5379487