Aaj ka Rashifal, 2 मार्च 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, रविवार (2 मार्च 2025) को वृषभ राशि वालों का दिन काफी अच्छा बीतेगा। खुशखबरी भी मिलेगी। तुला राशि वालों के जीवन में अचानक से बदलाव होने शुरू हो जाएंगे। कुंभ वाले प्रेमी के साथ समय बिताएं, भावनात्मक जुड़ाव होगा। 4 राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीतेगा। जबकि कुछ राशियों का दिन आज उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (2 मार्च) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (2 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (2 March ka mesh rashifal)
आज आपके जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अपने ऊपर नियंत्रित रखें। आर्थिक मामलों में दिन काफी अच्छा रहने वाला है। गलतफहमी से बचें। प्रेमी के साथ आपके रिश्ते को मजबूती मिलेगी। रियल एस्टेट निवेश में लाभ की प्रबल संभावना है। यात्रा का लाभ लें।
आज की सलाह: अपने प्रेमी को समय दें, प्रेमी आपसे काफी खुश रहेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 9
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (2 March ka vrishabh rashifal)
आज आपको आत्म-चिंतन करने के लिए जरूरत है। आर्थिक लाभ के लिए आप आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। दूर के रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। पैतृक संपत्ति के मामलों में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए शिक्षा को लेकर दिन काफी अच्छा रहेगा।
आज की सलाह: शाम के समय मंदिर जाएं, इससे आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा आएगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 4
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (2 March ka mithun rashifal)
आज आप तनाव से बचने का रास्ता निकालेंगे। वित्तीय मामलों में स्थिरता और सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। भाई-बहन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। उन्हें समय दें। यात्रा में दिन आपका काफी मंगलदायक बीतेगा। नए विचार आएंगे।
आज की सलाह: भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर जल चढ़ाएं, आपके रुके हुए कार्य शुरू हो जाएंगे।
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 3
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (2 March ka kark rashifal)
आज आपको अपने कार्यों से संतुष्टि नहीं मिलेगी। वित्तीय प्रयास जारी रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रह सकती है। आपको सामान्य दिनों की तुलना में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। यात्रा रोमांचक रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
आज की सलाह: प्रेमी के साथ रोमांस भरा समय बिताएं, इससे रिश्ते में मजबूती आएगी। साथ ही अनबन दूर होगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 1
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (2 March ka singh rashifal)
परिवार के साथ प्यार और खुशी का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक संबंधों पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा की योजना बन सकती है। परेशानियों से बचने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।
आज की सलाह: बजरंगबली के दर्शन करें, दिन आपके फेवर में रहेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 25
कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (2 March ka kanya rashifal)
आज शरीर में विशेष प्रकार की ऊर्जा रहेगी। आज वित्तीय फैसले भी ले सकते हैं। परिवार के बीच धैर्य और अनुकूलनशीलता बनाए रखें। संपत्ति के मामलों में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। सावधानीपूर्वक बजट पर काम करना है। छात्र आपसे प्रेरित हो सकते हैं।
आज की सलाह: यदि समस्या का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 51
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (2 March ka tula rashifal)
आज आप अपनी दिनचर्या में अचानक से बदलाव कर सकते हैं। इससे आपको बचने का प्रयास करना है। आपके निरंतर प्रयासों से आपको काफी लाभ मिलेगा। आप कोई नया प्रोजेक्ट या उत्पाद लॉन्च कर सकते हैं। माता-पिता के साथ समय बिताने का प्रयास करें। हंसी-मजाक भरा दिन बीतेगा।
आज की सलाह: प्रेम को लेकर अनावश्यक संदेह पैदा न होने दें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 77
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (2 March ka vrishchik rashifal)
स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए पौष्टिक भोजन पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी सही रहेगी। कार्यस्थल पर आपको कोई चुनौती दे सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपको अनदेखा कर सकता है। लेकिन प्रेमी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। छात्रों को कड़ी मेहनती की जरूरत है।
आज की सलाह: आज आपको अपने ऊपर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो कुछ नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 4
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (2 March ka dhanu rashifal)
आप आज अपने आप को सामान्य से ज्यादा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इसलिए आपको आज काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेने की जरूरत है। खर्च अनावश्यक करने से बचें। पेशेवर प्रोजेक्ट में अपेक्षा के अनुसार लाभ मिल सकता है। सूर्योदय या सूर्यास्त देखना आपके कुछ प्रेरणा ला सकता है।
आज की सलाह: काम के बीच आप छोटे-छोटे ब्रेक लेने का प्रयास करें नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 32
मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (2 March ka makar rashifal)
आज आप दिन का पूरा आनंद ले सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर निवेश से अप्रत्याशित वित्तीय लाभ हो सकता है। घर पर कोई आपको खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा के अनुभव समृद्ध होंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करने से पीछे नहीं हटना है। लगातार सीखने पर ध्यान रखें।
आज की सलाह: लक्ष्य पर फोकस रखें, लाभ जरूर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 95
कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (2 March ka kumbh rashifal)
आज आप बचत को प्राथमिकता दे सकते हैं। वित्तीय स्थिति पर भी आपका भरपूर ध्यान रहेगा। कार्यों के बीच आज आप छुट्टी को बिताने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर तकनीकी समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रियजन के साथ दिल को छू लेने वाली बातचीत कर सकते हैं जो भावनात्मक बंधन को मजबूत करेगी।
आज की सलाह: बजरंगबली का दर्शन कर चंदन लगाएं। आपका दिन काफी ऊर्जावान बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 11
मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (2 March ka meen rashifal)
आज का दिन आपके करियर के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। पदोन्नति मिल सकती है। यात्राएं सुखद रहेंगी। नए अनुभवों की अनुभूति कराएंगी। सोच-समझकर लिए गए निर्णय भविष्य में लाभ देंगे। शिक्षार्थियों को पढ़ाई में आनंद मिलेगा। मन लगा रहेगा। रिश्ते को लेकर धैर्य रखने की जरूरत है।
आज की सलाह: रोटी के साथ गुड़ मिलाकर गाय को खिलाएं, आपके कार्य सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 11