Logo
Aaj ka Rashifal, 23 मार्च 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 23 मार्च 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (23 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (23 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से मीन राशि वालों का आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (23 March ka mesh rashifal)
आज आपकी सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जमीन में किया गया निवेश आपको काफी लाभ देगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। दोस्तों को समय दें। 
आज की सलाह: गाय को जौ खिलाने से आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: मैरू, लकी नंबर: 21

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (23 March ka vrishabh rashifal)
आपके अंदर आज कॉम्फिडेंस की कमी आ सकती है। लेकिन आपको धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। पेशेवर जीवन में फायदा होगा। विवाहित लोगों का दिन अच्छा गुजरेगा। पुरानी यादें आज ताजा हो सकती है।
आज की सलाह: चांदी के बर्तन में पानी पिएं, स्वास्थ्य अच्छा होगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 1

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (23 March ka mithun rashifal)
आज आपको अपने ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। सपनों को पूरा करने के पीछे आप काफी भागदौड़ करेंगे। बेवजह पैसे खर्च हो सकते हैं। वित्तीय जरूरतों के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। परिवार को आपके कीमती समय की जरूरत है।
आज की सलाह: जरूरतमंदों की मदद करने से वित्तीय संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 20

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (23 March ka kark rashifal)
किसी से बेवजह बहस करने से बचें। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है। दिन का लाभ उठाने का प्रयास करें। माता-पिता के साथ आपका समय बीतेगा। पैसे कमाने के लिए अपने मित्रों से सलाह ले सकते हैं।
आज की सलाह: अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए नदी में सफेद फूल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी,  लकी नंबर: 1

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (23 March ka singh rashifal)
आज आप अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाने का प्रयास करें। परिवार में अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है। काम काज पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार में लाभ मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। वैवाहिक जीवन में चुनौतियां मिल सकती है।
आज की सलाह: जानवरों को प्रेम करें, इससे प्रेम-संबंधों में मजबूती होगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 23

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (23 March ka kanya rashifal)
आज आपके व्यवहार को लेकर लोग चिंता जाहिर कर सकते हैं। पैसों को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश से बचें। गरीबों की मदद करने का प्रयास करें। परिवार में शांति बनी रहेगी। दिन प्यार से भरा रहेगा।
आज की सलाह: अच्छे स्वास्थ्य के लिए दिन में दो बार 11 बार ओम बुं बुधाय नमः का जाप करें।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 25

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (23 March ka tula rashifal)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, ऊर्जावान बने रहेंगे। पैसों को लेकर आप रिस्क ले सकते हैं। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूरी है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: वित्तीय स्थिरता को बढ़ाने के लिए ॐ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें।
भाग्यशाली रंग: लाल,  लकी नंबर: 29

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (23 March ka vrishchik rashifal)
आज आपको मदिरापान से बचकर रहना है। नहीं तो आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। नींद में खलल पड़ सकती है। आपको आज पुराना प्यार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ शानदार शाम बिताने का प्रयास करें।
आज की सलाह: आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने के लिए दही और शहद का दान जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 4

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (23 March ka dhanu rashifal)
आज कोई आपकी आलोचना कर सकता है। इसलिए गुस्से पर काबू रखें। अगर आप नौकरी पेशा से जुड़े हैं तो आपको वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। खास दोस्त आपको निराश कर सकता है। इसलिए उसकी बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।
आज की सलाह: भगवान विष्णु की मत्स्यावतार कथा का पाठ करें। ऐसा करने से पार्टनर के साथ अपने रिश्ते मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 90

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (23 March ka makar rashifal)
आप आज अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो सावधानी वरतने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति पर फोकस करने की जरूरत है। हालांकि कहीं से धन आने का योग बन रहा है। प्रेम के मामलों में दिन अच्छा गुजरेगा।
आज की सलाह: सौभाग्य के बच्चों को खिलौने दान करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 51

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (23 March ka kumbh rashifal)
आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आप काफी समय से अगर स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर कर रहे थे तो आज आपकी चिंता दूर होगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा दिन बिताएं। विवाह के लिए इच्छुक लोगों को कहीं से अवसर मिल सकते हैं। जिसको लेकर काफी खुश रहेंगे।
आज की सलाह: शाम के समय पीपल के पेड़ की जड़ों में तेल चढ़ाएं। आर्थिक विकास होगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 10

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (23 March ka meen rashifal)
आज आपका दिन ऊर्जावान बना रहेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। व्यवहार पर फोकस रखें। किसी से बेवजह विवाद करने से बचें। परिवार आपका साथ देगा। चिंता करने से बचें।
आज की सलाह: शाम के समय मंदिर जरूर जाएं। करियर में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 15

5379487