Logo
Aaj ka Rashifal, 25 मार्च 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 25 मार्च 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, मंगलवार (25 मार्च 2025) को वृषभ राशि वालों को आज खुशखबरी मिल सकती है। खास पल का लुफ्त उठाने का प्रयास करें। कर्क राशि वालों की चिंता दूर होगी। कुंभ वालों को बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। 4 राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीत सकता है। वहीं कुछ राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा गुजरने की संभावना है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (25 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (25 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (25 March ka mesh rashifal)
आज जीवन का भरपूर आनंद लेने का प्रयास करें। अपने से छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताएं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रोमांटिक मुलाकात प्रेमी के साथ संभव है। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है।
आज की सलाह: पारिवारिक जीवन में सामंजस्य के लिए हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 11

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (25 March ka vrishabh rashifal)
आप किसी कार्य को लेकर काफी खुश रहेंगे। दोस्त भी आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान दें। प्रेमी के खास पलों का लुफ्त उठाएं। खुशियां के साथ दिन बीतेगा।
आज की सलाह: एक मुखी रुद्राक्ष को सफेद धागे में पिरोकर पहननें से वित्तीय स्थिरता बढ़ती है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 2

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (25 March ka mithun rashifal)
बच्चों के साथ आज आपका खुशनुमा दिन बीतेगा। अपने कार्यों पर ध्यान रखें। कोई आपको पीठ पीछे धोखा देने की प्लानिंग कर सकता है। धैर्य रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
आज की सलाह: परिवार की देखभाल करें, प्रेमी के साथ दिन अच्छा गुजरेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 6

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (25 March ka kark rashifal)
आज आपकी चिंता दूर होगी। आप काफी सकारात्मक रहेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह उपयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति भी आपके फेवर में रहेगी। अगर आप नौकरी पेशा से जुड़े हैं तो आपको कई अवसर मिल सकते हैं। यात्रा सुखद होगी।
आज की सलाह: तांबे या चांदी के बर्तन में दूध पिएं, स्वास्थ्य अच्छा होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद,  लकी नंबर: 8

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (25 March ka singh rashifal)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन शाम का समय आपके फेवर में होगा। भागदौड़ भरे दिन के बीच अपने लिए भी समय निकालें। आर्थिक स्थिति पर फोकस रखें। दोस्तों या रिश्तेदारों से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। 
आज की सलाह: हनुमान जी को जल चढ़ाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटानी, लकी नंबर: 3

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (25 March ka kanya rashifal)
दूसरों के साथ खुशियां बांटने का प्रयास करें। सहकर्मी आपका साथ देंगे। निवेश पर फोकस रखें। निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन उसका आपके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भाई के साथ मिलकर किसी चीज की योजना बना सकते हैं। लाभ मिलेगा।
आज की सलाह: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, प्रेम जीवन में लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 2

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (25 March ka tula rashifal)
आर्थिक मामलों को लेकर आज चिंता हो सकती है लेकिन आपको धैर्य के साथ काम करना है। नौकरी में वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अपने लिए समय निकालें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कहीं से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
आज की सलाह: भगवान भैरव की पूजा करें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी,  लकी नंबर: 44

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (25 March ka vrishchik rashifal)
काम को समय पर निपटाने का प्रयास करेंगे। बचे समय का उपयोग प्रेमी के साथ खरीदारी में बिता सकते हैं। प्रेमी के साथ दिन आपका काफी अच्छा गुजरेगा। निवेश के अवसर आपके सामने आएंगे। किसी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें।
आज की सलाह: सुबह सूर्य देव को लाल फूल चढ़ाएं, आर्थिक समृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग: गुला, लकी नंबर: 7

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (25 March ka dhanu rashifal)
अपनी ऊर्जा का भरपूर प्रयोग करें। पैसे खर्च होंगे। लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना दिख रही है। कोई आपको आज पसंद कर सकता है। प्रेम के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी को रोमांटिक डेट पर ले जा सकते हैं। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी।
आज की सलाह: व्यवसाय और करियर में सफलता के लिए हनुमान जी की पूजा करें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 5

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (25 March ka makar rashifal)
आपका विनम्र और दयालु व्यवहार सबको पसंद आएगा। कोई आपको आज उपहार भी दे सकता है। आर्थिक रूप से दिन काफी अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खूबसूरत पलों बिताने का प्रयास करेंगे।
आज की सलाह: सफएद रंग के कपड़े पहनने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 5

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (25 March ka kumbh rashifal)
आपका आत्मविश्वास आज बढ़ा हुआ रहेगा। नए वित्तीय अवसर आपके सामने आ सकते हैं। घरेलू कामों को पूरा करने पर ध्यान दें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। कोई बड़ा फैसला आपको लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
आज की सलाह: अपने प्रेम जीवन में सामंजस्य बढ़ाने के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 3

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (25 March ka meen rashifal)
जीवनसाथी के साथ दिन को खुशनुमा बिताने के लिए खरीदारी करें, यात्रा पर जाएं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नई परियोजनाओं पर काम शुरू करने के लिए बेहतरीन समय है। समय का लाभ उठाएं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती पर समय बिता सकते हैं।
आज की सलाह: पारिवारिक सुख बढ़ाने के लिए शाम के समय मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 22

5379487