Logo
Aaj ka Rashifal, 9 फरवरी 2025: मौजूदा कुंडली में ग्रहों की स्थिति उत्तम है।  चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर है। नाम के पहले अक्षर के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा? यहां जानिए आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 9 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल और चंद्रमा के गोचर के अनुसार, रविवार (9 फरवरी 2025) को कई राशि वालों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। वृश्चिक वालों प्यार-मोहब्बत में सफलता मिलेगी। तुला-कुंभ वाले परिवार के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। मीन राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला और चढ़ाव भरा रह सकता है। धनु वाले सूर्य अस्त के बाद भैरो मंदिर में नारियल चढ़ाएं। धन लाभ हो सकता है। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (9 फरवरी) को माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (9 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि (mesh rashi ka rashifal)
आज मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। पेशेवर मोर्चे में खुशखबरी मिलने के योग हैं। साझेदारी में के लिए समय उत्तम है। भविष्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कॅरियर के क्षेत्र में समय फेवर में रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। खर्च की अधिकता से मन खिन्नता रह सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। जो प्यार में हैं, वे अपने पार्टनर के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। 
आज की सलाह: हनुमानजी की आराधना और बजरंग बाण का पाठ करने से मन को शांति मिलेगी। 
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर:27 

ये भी पढ़ें: नीम करोली बाबा का जन्मदिन कब है? जानें सही तिथि और अन्य जरुरी बातें

वृषभ राशि (vrishabh rashi ka rashifal)
आज बदलाव की जल्दबाजी में बना बनाया काम बिगड़ सकता है।  सतर्क रहें और कोई भी फैसला सोच समझकर लें। जो हो गया है, उसके बारे में सोचने से कुछ हासिल नहीं होगा। भविष्य पर फोकस करें। सफलता मिलने की पूरी संभावना है। रिश्तों में मिठास रहेगी। यदि आप सिंगल हैं, तो कोई आपकी ज़िंदगी में दस्तक दे सकता है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो प्रपोज करने के लिए समय उत्तम है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 
आज की सलाह: माता लक्ष्मी को सफ़ेद मिठाई का भोग लगाएं। इच्छाएं पूर्ण होंगी। 
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, लकी नंबर: 24 

मिथुन राशि (mithun rashi ka rashifal)
आज आपकी वाणी प्रभावी रहेगी। आप अपनी बातों से लोगों को अपना बना लेंगे। जो लोग आपको गलत मान रहे थे, वह भी आपका लोहा मानेंगे। चूंकि, ऐसे समय में व्यक्ति को समझदारी से काम लेना चाहिए। विनम्रता से बड़ी कोई पूंजी नहीं होती।  शांत रहें और सही समय का इंतजार करें। रिश्तों में निकटता रहेगी।दोस्तों के साथ समय मौज मस्ती में बीतेगा। स्वास्थ्य में उत्तम रहेगा। 
आज की सलाह: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। ड्रिंक एंड ड्राइव से बचें। 
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 23 

सिंह राशि (singh rashi ka rashifal)
आज आपकी मानसिक बेचैनी के खत्म होने का दिन है। आज आपको आपकी नेकी क प्रतिफल मिल सकता है। सफलता का स्वाद वही चखते हैं, जो सच्चे-ईमानदार होते हैं। ये बात आप पर सटीक बैठती है। आज ग्रह आपके पक्ष में हैं। रिश्तों में निकटता आएगी।  यदि कोई सलाह आपको सही नहीं लगे, तो उसे अवॉइड करें। 
आज की सलाह: लाल पुष्प और रोली मिश्रित जल से ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र बोलकर सूर्य को अर्द्ध दें। अधूरे काम पूरे होंगे। 
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 28 

ये भी पढ़ें: जिंदगी बदल देंगे बाबा नीम करोली के ये 5 अनमोल विचार, हर दिन होगी नई सुबह

कन्या राशि (kanya rashi ka rashifal)
आज आप आजादी महसूस करेंगे। आपको किसी की बात से प्रभावित हो सकते हैं।  कोई करीबी आपके लिए मददगार साबित होगा। पुराना छूटेगा, तो नया मिल सकता है। आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। भविष्य की प्लानिंग करेंगे। जिंदगी में एक नए जोश व उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। वर्कप्लेस में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। खर्च की अधिकता रह सकती है। 
आज की सलाह: वाणी पर नियंत्रण रखें। गणेश भगवान के साथ रिद्धि-सिद्धि माता की भी आराधना करें। 
भाग्यशाली रंग: तोता, लकी नंबर: 26 

तुला राशि (tula rashi ka rashifal)
आज कोई सुखद समाचार मिलेगा। इससे आपकी लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएगा। समझ जाएं कि कुछ नया होने वाला है। आज आप पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। अतीत में क्या हुआ, ये मायने नहीं रखता है। आगे बढ़ने में ही भलाई है। खुद पर भरोसा और धैर्य रखें। यदि किसी काम को करने के लिए अभी तैयार नहीं हैं, तो इंतजार कर सकते हैं। रिश्तों में माधुर्यता बनी रहेगी। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है।
आज की सलाह:  शिवलिंग पर कच्चा दूध मिश्रित जल अर्पित करें और चावल के 7 दाने चढ़ाएं। 
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर:15 

वृश्चिक राशि (vrishchik rashi ka rashifal)
आज आप अपने लक्ष्य निर्धारित करेंगे। आपने साल की शुरुआत में जो प्राथमिकताएं तय की हैं, उन पर टिके रहने का समय है। बिना किसी संकोच के उन लोगों का सपोर्ट करें, जो आपके साथ मुश्किल वक्त में खड़े रहे हैं। आर्थिक मोर्चे में समय ठीक है। अटका हुआ धन मिलने के योग हैं। प्यार-मोहब्बत के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
आज की सलाह:  सूर्य को अर्द्ध दें। अटके काम बनेंगे। योजनाएं सफल हो सकती हैं। 
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 18 

धनु राशि (dhanu rashi ka rashifal)
आज शाम तक आपको अपने प्यार के करीब जाने का मौका मिलेगा। आप अपनी भावनाएं साझा करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ विवाद भी खत्म कर सकते हैं। आपकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से हो सकती है, जो कानूनी तौर पर आपकी मदद कर सकता है। धन लाभ हो सकता है। हेल्थ ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय के लिए दिन उत्तम है। साझेदारी में कोई सफलता के योग हैं। 
आज की सलाह:  गुरु की आराधना करें और शाम को भैरो मंदिर में नारियल अर्पित करें। राहु शांत होंगे। 
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 30 

मकर राशि (makar rashi ka rashifal)
आज आपको किसी करीबी को धन देना पड़ सकता है। आप मदद करेंगे और इसका प्रतिफल भी मिलेगा। आज आप चीजों को सरलता से लेंगे। संबंधों में निकटता बनी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें। व्यायाम करना फिटनेस के लिए सही रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पेशेवर मोर्चे में कुछ अड़चने आ सकती हैं। धैर्य रखें।  वाणी पर नियंत्रण रखें। 
आज की सलाह: शिवलिंग पर जल-दूध में काले तिल मिलाकरअर्पित करें। शनि कृपा मिलेगी।  
भाग्यशाली रंग: ब्राऊन, लकी नंबर: 13 

कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आज आप सामाजिक गतिविधियों में संलग्न रह सकते हैं। आप किसी ऐसे दोस्त से मिलने के लिए उत्सुक होंगे, जिससे आप एक लंबे समय से मिले नहीं हैं। दूसरों की आलोचना करने से बचें और सकारात्मक पक्ष पर ध्यान केंद्रित करें। आर्थिक रूप से  आज  कोई मदद कर सकता है। शरीर में स्फूर्ति लाने के लिए योगासन का सहारा लें। निजी जीवन में आज सब नॉर्मल रहेगा। आपस में प्यार बढ़ेगा। 
आज की सलाह: हनुमानजी की आराधना और शनि मंत्रों का जाप करने से मन को शांति मिलेगी। 
भाग्यशाली रंग: ब्लैक, लकी नंबर: 29 

मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके निजी जीवन में बहुत सारी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आप उनसे दूर नहीं भाग सकते हैं। आज पीला रंग पहनने से आपकी सेहत में सुधार आएगा। जो लोग आपके लिए अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी सराहना करें और धन्यवाद दें। आज आप सही मायने में कुछ अचीव करने को लेकर संकल्पित रहेंगे। भावी योजनाओं क्रियान्वित करेंगे। 
आज की सलाह: सूर्य को अर्द्ध दें। घर से निकलते समय बड़ों का या गुरुजनों का आशीर्वाद लेना नहीं भूलेंस। 
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 22 

5379487