Logo
Delhi-NCR Weather update: दिल्ली एनसीआर में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं आज दिन के समय आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं। 

Delhi-NCR Weather update: दिल्ली एनसीआर मे आज मौसम मिला जुला रहने वाला है। आज सुबह के समय न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो दोपहर के समय गर्मी की मार ज्यादा नहीं झेलनी पड़ेगी। वहीं आज दिल्ली का सुबह के समय एक्यूआई लेवल 176 दर्ज किया गया, जो कम संवेदनशील श्रेणी में आता है। 

दिल्ली में कैसी है हवा की गुणवत्ता

दिल्ली में एक्यूआई लेवल 176 दर्ज किया गया। कम संवेदनशील लोगों के लिए ये थोड़ा खतरनाक हो सकता है। उन्हें स्वास्थ्य संबधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के बीते हफ्ते वायु गुणवत्ता खराब होकर मध्यम श्रेणी से खराब श्रेणी में पहुंच गई। शनिवार को शाम 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 208 दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें: बाइक रैली में सीएम ने महिलाओं में भरा जोश: CM रेखा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर, बोलीं- डर के साये में नहीं रहना

होली से पहले तापमान में हो सकती है गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में गर्मी के साथ ही बादल छाए रहने का अनुमान है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हवा में 68 फीसदी नमी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 13, 14 और 15 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 14 मार्च को यानी होली वाले दिन हल्की बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहा कल का मौसम

बता दें कि दिल्ली में कल का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान 35.93 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से कहीं ज्यादा है। दोपहर के समय गर्मी के कारण लोगों का हाल बुरा रहा। वहीं सुबह और शाम के समय थोड़ी राहत रही। 

ये भी पढ़ें: मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे युजवेंद्र चहल: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान एक्ट्रेस के साथ हुए स्पॉट, क्या फिर से करेंगे शादी?

5379487