Logo
Aaj ka Rashifal, 20 फरवरी 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 20 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, गुरुवार (20 फरवरी 2025) को मिथुन राशि वालों को आज आपको स्मार्टनेस तरीके से कार्य करने की जरूरत है। कन्या राशि वालों को मान-सम्मान मिलेगा। कुंभ वाले अपने कार्यों से किसी का दिल जीत सकते हैं। 2 राशि वालों को आज खुशखबरी मिलेगी। वहीं कुछ राशि वालों का दिन आज उतार-चढ़ाव भरा बीत सकता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (20 फरवरी) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर तुला राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (20 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आज आप अपनी नकारात्मक भावनाओं को काबू में रखें। नहीं को आप किसी समस्या में पड़ सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से बातचीत करें, जिसे आप काफी पसंद करते हैं। आज आप ज्यादा से ज्यादा दूसरों की बात सुनने का प्रयास करें। साथ ही अपने अधूरे कार्य को पूरा करें।
आज की सलाह: अधूरे कार्य को पूरा करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल, लकी नंबर: 3

वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
अगर कोई आपको कुछ सलाह दे तो इससे आपको नाराज नहीं होना है बल्कि ध्यान से सुनना है। नहीं को गलतफरहमी के चक्कर में कोई वाद-विवाद हो सकता है। अपने उत्साह को प्रेमी के साथ साझा करें। पैसा खर्च करने से आपको बचने का प्रयास करना है।
आज की सलाह: साथी की बात को ध्यान से सुनें।
भाग्यशाली रंग: हल्का पर्पल, लकी नंबर: 7

मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज आपको स्मार्टनेस तरीके से कार्य करने की जरूरत है। साथी के विचारों पर अमल करने का प्रयास करें। आज कोई नया अवसर भी आपके सामने आ सकता है। किसी तर्क में अपने पक्ष के लिए किसी को मनाने के लिए अपने विश्वास का इस्तेमाल करें। आज का दिन प्रेमी के साथ रोमांटिक बिता सकते हैं।
आज की सलाह: नए अवसर पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 3

कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
आज का दिन कुछ नया करने के लिए काफी बढ़िया है। अगर आप किसी कार्य की शुरुआत करने के लिए काफी सम से प्रयासरत थे तो आज आप वह काम शुरू कर सकते हैं। अपने साथी को मनाने की जरूरत पड़ सकता है। नहीं तो वह किसी कारणवश आपसे बिगड़कर दूर हो सकता है।
आज की सलाह: दोस्त को खुश करने का प्रयास रखें।
भाग्यशाली रंग: मैटी, लकी नंबर: 4

सिंह राशि  (aaj ka singh rashifal)
आज का दिन कुछ दिलचस्प और रोमांचक बीत सकता है। आपको इस दिन का फायदा उठाने की कोशिश करना है। ईमानदारी आपके रिश्ते में सबसे अच्छी नीति है। आप अपनी ईमानदारी पर ही टिके रहें। आपके दिमाग में आए दिन काफी अच्छे विचार रहेंगे। लेकिन किसी बात को लेकर आपका ध्यान बिखरा हुआ हो सकता है। इस पर ध्यान दें।
आज की सलाह: ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 21

कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
आज के दिन आपका संवाद ही आपके लिए कई अवसर खोल सकता है। वित्तीय बाधा सामने आ सकती है। इसलिए आज खर्च और फिजूलखर्ची पर ध्यान दें। सहकर्मी को प्रेरित करने का कोई रचनात्मक तरीका खोजें। प्रेमी से आपको सम्मान मिलेगा। समय का सदुपयोग करें।
आज की सलाह: समय पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 3

तुला राशि (aaj ka tula rashifal)
शारीरिक या भावनात्मक रूप से आज कोई आपको दबाने का प्रयास कर सकता है लेकिन आप सफल रहेंगे। आज आप कुछ लोगों को अपने पक्ष में करने का प्लान बनाएंगे। अपनी प्रतिभा का उपयोग करें और अपने मनपसंद व्यक्ति के साथ डेट पर जाएं। उत्साह भरा आपका दिन बीतेगा। टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
आज की सलाह: टेंशन से बचें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 5

वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
आज आप अपनी भावनाओं को छिपाने का प्रयास करेंगे। लेकिन शाम के बाद से आप काफी अच्छा फील कर सकते हैं। वित्तीय संकट से बाहर निकलने के लिए आपको प्रयास करने की जरूरत है। ऑफिस में बोरियत से खुद को बचाने के लिए कुछ रचनात्मक कार्य करते रहें।
आज की सलाह: बोरिंग से बचने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: ब्राउन, लकी नंबर: 4

धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
आज आपके पास कोई अचानक से काम निकलकर सामने आ सकता है। धैर्य के साथ कार्य करने का प्रयास करें। आज रात के समय में आप अपने बारे में बात करें। आपका साथी आपके बारे में और जानना चाहता है। लेकिन आप अपने दिल की बात को बताने से बचें।
आज की सलाह: दिल की बात किसी को न बताएं।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल, लकी नंबर: 5

मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
छात्रों को आज अपने शैक्षणिक क्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने प्रियजनों के साथ कुछ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के लिए यह एक अच्छा दिन है। प्रेमी या जीवनसाथी को कुछ सरप्राइज संदेशों के माध्यम से खुश करने का प्रयास करें। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आपके लिए यह दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
आज की सलाह: दिन अच्छा गुजरेगा, एंजॉय करें।
भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी, लकी नंबर: 9

कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आज आप कई चीजों पर अपनी रुचि दिखा सकते हैं। आज आप अपने कार्यों की वजह से किसी का दिल जीत सकते हैं। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। अतिरिक्त आय के लिए आप प्रयास करेंगे। धन के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा। अपने सहयोगी से बेहतर संबंध स्थापित करें।
आज की सलाह: अतिरिक्त आय पर काम करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 2

मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
आज आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर डटकर सामना करें। आज अपने निर्णयों पर भरोसा करें। अगर आप भरोसा नहीं करेंगे तो आपका मनोबल कम होगा। जिसकी वजह से आपको निराशा हाथ लग सकती है। किसी नए व्यक्ति से बात करने के लिए तैयार रहें। अचानक से धन लाभ हो सकता है।
आज की सलाह: कार्यस्थल पर आपको निखरने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 6

5379487