Logo
Best Day of Nail Cutting: हिंदू धर्म में दैनिक जीवन से जुड़ी कई चीजें है जिनके लिए नियम तय है। कहा जाता है कि इन नियमों का ठीक से पालन किया जाए तो व्यक्ति को जीवन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Best Day of Nail Cutting: हिंदू धर्म में दैनिक जीवन से जुड़ी कई चीजें है जिनके लिए नियम तय है। कहा जाता है कि इन नियमों का ठीक से पालन किया जाए तो व्यक्ति को जीवन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं इसके विपरीत यदि नियमों की अवहेलना की जाए तो जीवन में दुखद परिणाम झेलने पड़ते है। एक ऐसा ही नियम है नाखून काटने को लेकर, जिसके लिए सनातन धर्म शास्त्रों में कुछ दिन तय किये गए है। 

धर्म शास्त्रों में हफ्ते के कुछ दिन ऐसे होते है, जिस दिन नाखून काटना अशुभ माना गया है। इन दिनों में नाखून काटने से जीवन में तंगी, कष्‍ट और परेशानियों का आगमन होता है। साथ ही करियर की तरक्की में बाधाएं उत्पन्न होने लगती है। चलिए जानते है नाखून काटने के अशुभ दिनों के बारे में विस्तार से- 

इस दिन नाखून काटना अशुभ 

  • शनिवार - इस दिन नाखून काटने से शनि देव नाराज होते है। इससे व्यक्ति को शारीरिक-मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
  • रविवार - इस दिन नाखून काटने से कुंडली में सूर्य कमजोर होता है। साथ ही आत्मविश्वास में कमी और तरक्की में बाधाएं उत्पन्न होती है। 
  • मंगलवार - इस दिन नाखून काटने भी अशुभ माना गया है। 
  • गुरुवार - इस दिन नाखून काटने से सौभाग्‍य भी दुर्भाग्‍य में परिवर्तित हो जाता है। वैवाहिक जीवन में समस्‍याएं आने लगती है। 

इस दिन नाखून काटना शुभ 

  • बुधवार - इस दिन नाखून काटना शुभ होता है। इससे धन में बढ़ोतरी होती है और नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलती है। 
  • शुक्रवार - इस दिन नाखून काटने से सौंदर्य और आकर्षण में वृद्धि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। 
  • सोमवार - इस दिन नाखून काटने से छोटी-छोटी बीमारियों से मुक्ति मिलती है। मन मजबूत होता है और नेगेटिविटी दूर होती है। 

नाखून काटने का सही समय 

धर्म शास्त्रों में नाखून काटने का सही समय सूर्योदय के कुछ देर बाद से सूर्यास्‍त से एक डेढ़ घंटे पहले तक का बताया गया है। लेकिन भूलकर भी ब्रह्म मुहूर्त में नाखून न काटें। साथ ही सूर्यास्‍त या रात का समय गलती से भी नाखून काटने के लिए न चुनें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ती हैं। 

CH Govt hbm ad
5379487