Logo
Chaitra Navratri 2025 Day 2 Maa Brahmacharini Puja Muhurat Vidhi aur Mantra: चैत्र नवरात्रि 2025 का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। 31 मार्च 2025, सोमवार को दुर्गा माता के ब्रह्मचारिणी स्वरुप की पूजा की जायेगी। चलिए जानते है ब्रह्मचारिणी मां की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र आदि के बारे में-

Chaitra Navratri 2025 Day 2 Maa Brahmacharini Puja Muhurat Vidhi aur Mantra: चैत्र नवरात्रि 2025 का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। 31 मार्च 2025, सोमवार को दुर्गा माता के ब्रह्मचारिणी स्वरुप की पूजा की जायेगी। माता का यह स्वरुप ध्यान, ज्ञान व वैराग्य का प्रतीक है। मां ब्रह्मचारिणी की विधिवत पूजा करने से साधकों के घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। माना जाता है कि, मां ब्रह्मचारिणी का उद्भव ब्रह्मा जी के कमंडल से हुआ है। यही कारण है कि, इनका नाम ब्रह्मचारिणी हुआ। चलिए जानते है ब्रह्मचारिणी मां की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र आदि के बारे में- 

नवरात्रि दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी पूजा मुहूर्त
(Navratri Day 2 Maa Brahmacharini Puja Muhurat)

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जायेगी। पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:40 से 05:26 तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:01 से दोपहर 12:50 तक, विजय मुहूर्त दोपहर 14:30 से दोपहर 15:19 तक और अमृत काल सुबह 07:24 से सुबह 08:48 तक रहेगा। 

ब्रह्मचारिणी मां का मंत्र
(Maa Brahmacharini Mantra)

  • या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
  • ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:
  • दधाना काभ्याम् क्षमा कमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा। 

मां ब्रह्मचारिणी पूजा विधि
(Maa Brahmacharini Puja Vidhi)

नवरात्रि के दूसरे दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहालें। इसके पश्चात स्वच्छ कपड़ें पहनकर घर के मंदिर को स्वच्छ करें। माता का गंगाजल से अभिषेक करें। अब अक्षत, लाल चंदन, चुनरी और सफ़ेद पुष्प माता को अर्पित करें। अब माता को उनका प्रिय भोग फल, सफेद मिठाई, मिश्री, खीर आदि अर्पित करें। इसके बाद घी का दीपक प्रज्ज्वलित करें। फिर दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। साथ ही माता ब्रह्मचारिणी की आरती उतारें। 

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग
(Maa Brahmacharini Priy Bhog)

नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी को फल, सफेद मिठाई, मिश्री या खीर भोग में अर्पित करें। 

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग
(Maa Brahmacharini Priy Rang)

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग सफेद है। इसलिए मां हमेशा श्वेत वस्त्र ही धारण करती है। 

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल
(Maa Brahmacharini Priy Flower)

नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी को पूजा में उनका प्रिय सफेद फूल अर्पित करें। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487