Logo
Holashtak 2025 Auspicious Work: आज 7 मार्च 2025, शुक्रवार से होलाष्टक की शुरुआत हो रही है। इन 8 दिनों तक शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित हो जाता है। लेकिन कुछ ऐसे कार्य भी है, जिन्हें होलाष्टक के इन 8 दिन तक किया जा सकता है, जो भाग्य को संवारने का काम करेंगे। चलिए जानते है उनके बारे में-

Holashtak 2025 Auspicious Work: आज 7 मार्च 2025, शुक्रवार से होलाष्टक की शुरुआत हो रही है। आज से पूरे 8 दिन तक शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जिस दिन से होलाष्ठक की शुरुआत होती है, उसी तिथि में भगवान भोलेनाथ ने कामदेव को भस्म किया था। यही कारण है कि, इस दिन से सभी 9 ग्रह अगले 8 दिनों तक उग्र बने रहते है। इस वजह से इन 8 दिनों तक शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित हो जाता है। लेकिन कुछ ऐसे कार्य भी है, जिन्हें होलाष्टक के इन 8 दिन तक किया जा सकता है, जो भाग्य को संवारने का काम करेंगे। चलिए जानते है उनके बारे में- 

होलाष्टक में जरूर करें ये 5 काम
(Holashtak me Kiye Jane Vale Kaam)

  • - होलाष्टक के दौरान हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। यह कार्य आपके जीवन से नकारात्मकता को दूर करने का काम करेगा। साथ ही जीवन में चल रहे तमाम संकटों से आपकी रक्षा करेगा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। 
  • - होलाष्टक के दौरान विष्णु सहस्त्रनाम और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना बेहद प्रभावी माना गया है। इस अवधि में भगवान विष्णु और शिव के नामों का जाप करें, ताकि जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास हो। ये मंत्र न सिर्फ मानसिक शांति देते है बल्कि कठिन समय से उबरने का साहस भी देते है। 
  • - होलाष्टक के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। ऐसा करने पर जातकों को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इन 8 दिनों में आप जरुरतमंदो को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें, ताकि जीवन से अच्छे कर्मों का पुण्य फल प्राप्त हो। 
  • - होलाष्टक के दौरान पितरों का तर्पण करना भी सही रहता है। पितरों के आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए ये 8 दिन सबसे उत्तम माने गए है। कहते है ऐसा करने से परिवार की पीढ़ियों को शांति प्राप्ति होती है और पूरे परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। 
  • - ग्रह शांति पूजा के लिए भी होलाष्टक का समय उत्तम माना गया है। आप इस अवधि में ग्रह शांति पूजा करवा सकते है, ऐसा करने से ग्रहों से संबंधित सभी परेशानियों का अंत होता है। साथ ही जीवन में चल रही रुकावटें भी दूर होती है। यह उपाय मानसिक तनाव को दूर करता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487