Logo
Shani Nakshatra Parivartan 2025: शनिदेव हर 30 साल में राशि और 27 साल में नक्षत्र परिवर्तन करते है। इसी कड़ी में अब 28 अप्रैल सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर शनिदेव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। साथ ही मीन राशि में प्रवेश भी करेंगे। अभी फिलहाल वे कुंभ राशि और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में मौजूद है। जानते है इस नक्षत्र परिवर्तन से क्या प्रभाव पड़ेगा-

Shani Nakshatra Parivartan 2025: कर्मफलदाता न्यायमूर्ति शनिदेव को नौ ग्रहों में सबसे अधिक कठोर माना गया है। शनिदेव राजा को रंक और रंक को राजा बनाने में देर नहीं लगाते। हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करने वाले शनिदेव हर एक वर्ष में नक्षत्र परिवर्तन भी करते है। इस प्रकार शनिदेव हर 30 साल में राशि और 27 साल में नक्षत्र परिवर्तन करते है। इसी कड़ी में अब 28 अप्रैल सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर शनिदेव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। साथ ही मीन राशि में प्रवेश भी करेंगे। अभी फिलहाल वे कुंभ राशि और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में मौजूद है। जानते है इस नक्षत्र परिवर्तन से क्या प्रभाव पड़ेगा- 

शनि नक्षत्र परिवर्तन 2025 तुला राशिफल
(Shani Gochar 2025 libra horoscope)

शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के छठवें भाग में होगा। इससे इस राशि के जातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। इन जातकों के लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को भी सफलता मिलने के योग बनेंगे। युवा करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त करने में सफल रहेंगे। शनिदेव की कृपा से स्वास्थय भी बेहतर बना रहेगा। 

शनि नक्षत्र परिवर्तन 2025 वृषभ राशिफल
(Shani Gochar 2025 Vṛṣabha horoscope)

वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में शनि का गोचर होगा। यह गोचर धनलाभ होने का संकेत देता है। इससे जातकों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में मेल-जॉल बढ़ेगा। युवा करियर को लेकर सतर्क रहेंगे और पहले से अधिक लगन से कार्य करेंगे, जो सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। इस दौरान थोड़ा सेहत को लेकर सावधान रहना होगा, विशेषकर खान-पान में अधिक। 

शनि नक्षत्र परिवर्तन 2025 कर्क राशिफल
(Shani Gochar 2025 Cancer horoscope)

शनि का यह गोचर कर्क राशि के नवें भाव में होने जा रहा है। यह भाग्य और उन्नति से जुड़ा हुआ है। इस दौरान जातकों की पुरानी समस्याएं समाप्त होंगी। विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा होने की प्रबल संभावना रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। विवाहित जातकों को प्रेम की प्राप्ति होगी और चल रहा तनाव भी दूर होगा। सेहत को लेकर चिंता की जरुरत नहीं है, वह उत्तम रहने वाली है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

5379487