Logo
Somvati Amavasya Ka Upay: हिंदू धर्म में अमावस्या का काफी महत्व होता है। इस दिन पवित्र जल में स्नान करना लाभकारी होता है। 2 सितंबर 2024 को अमावस्या है, जो सोमवार को पड़ रही है, इसलिए इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाएगा।

Somvati Amavasya Ka Upay: हिंदू धर्म में अमावस्या का काफी महत्व होता है। इस दिन पवित्र जल में स्नान करना लाभकारी होता है। 2 सितंबर 2024 को अमावस्या है, जो सोमवार को पड़ रही है, इसलिए इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाएगा। सोमवती अमावस्या एक शुभ बेला है और सभी अमावस्यों में इसे बेहद खास मानी जाती है। इस दिन व्रत करने और अपने बुरे दौर को खत्म करने के लिए एक विशेष उपाय कर सकते है। चलिए जानते है। 

सोमवती अमावस्या का उपाय
(Somvati Amavasya Ka Upay)

सोमवती अमावस्या के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। इस दिन गंगा स्नान करना शुभ माना गया है। साथ ही इस दिन 108 बार तुलसी की प्रदिक्षणा करने को भी लाभकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सोमवती अमावस्या के दिन इन उपायों को करने से मनुष्य का बुरा दौर बीतने लगता है। इस दिन अपने पित्रों को याद करने और दान पुण्य करने से भी पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही सूर्यदेव को अर्क देना भी शुभ होता है। 

कब मनाते हैं सोमवती अमावस्या?
(Kab Manate Hai Somvati Amavasya)

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को ही 'सोमवती अमावस्या' के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान की सच्ची आस्था से पूजा करने पर विशेष लाभ प्राप्त होता है। इस बार सोमवती अमावस्या का समय 2 सितंबर सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 3 सितंबर 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। 

सोमवती अमावस्या 2024 शुभ योग
(Somvati Amavasya Shubh Yog)

इस वर्ष 2 सितंबर को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या पर दो बड़े योग निर्मित हो रही है। इनमें से एक है शिव योग और दूसरा सिद्धि योग। इन दोनों शुभ योगों के संयोग में पित्रों को याद करें और दान करें। इस शुभ संयोग में काम करने से प्रभु का आशीर्वाद मिलता है और जीवन के कई संकट दूर होते है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487