Logo
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 10 जुलाई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

10 July ka Ank Rashifal: आज 10 जुलाई 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (10/07/2024, 1+0+7+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 10 जुलाई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों को काफी हद तक अच्छा रहने की संभावना है। वहीं आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ बनी रह सकती है। व्यापार करने वालों को भी भाग दौड़ करना पड़ सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं पर आज धन खर्च होने की भी संभावना है।
लकी नंबर:  24,      शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहने की संभावना है। आज किसी बात को लेकर के चिंताएं बनी रहेंगी। वहीं पर व्यापार आज अच्छा जाएगा। स्वास्थ्य पर इसका अवश्य प्रभाव पड़ेगा। आज मानसिक तनाव होगा। मगर आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने को सोचेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 12,     शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक बेहतर रहने वाला है। वहीं अभी तक आने वाली कार्यक्षेत्र में परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। आज के दिन आपको कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आज के दिन आप लोगों को अपने घर के सदस्यों के साथ समय बिताने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। आज धन की स्थिति थोड़ी सी खर्चे वाली रहेगी।
लकी नंबर: 25,      शुभ रंग: हल्का क्रीम

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रह सकता है। वहीं पर आज व्यापार करने वालों के लिए दिन थोड़ा सा कष्टकारी हो सकता है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज खर्च होने की संभावना है। सिंगल लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर:  70,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा, क्योंकि आज आप अपने अधूरे कार्य भी पूरे कर पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होने की संभावना है। वहीं पर आज आप अपने प्रेमी के साथ मुलाकात करने का अवश्य सोचें। आज का दिन आपकी धन की स्थिति को लेकर भी काफी हद तक बेहतर रहने की संभावना है। आज आपका दिन प्रसन्नता के साथ बीतेगा।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक मिला-जुला रहने की संभावना है। आज आपके परिवार में कोई व्यक्ति स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों में पड़ सकता है, जिसकी वजह से आज आप लोगों का धन भी अत्यधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन चिंताएं बनी रह सकती हैं।
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का बेहतर रहेगा। वहीं पर आज आप कार्यक्षेत्र को लेकर के परेशान बिल्कुल भी नहीं रहेंगे। आज का दिन आपके स्वास्थ्य को लेकर के मिला जुला रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ बैठ करके वार्तालाप अवश्य करेंगे, साथ ही जो भी उलझने थी उनको सुलझाने का प्रयास करेंगे। धन की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
लकी नंबर: 22       शुभ रंग:  चैती

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन कुछ चीजों को लेकर के आपको मेहनत करने की जरूरत है और साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरूरत है। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास जरूर करें। प्रेमी को कहीं घूमने फिरने लेकर जाएं और आज आप अपने धन को लेकर भी चिंतित ना रहें।
लकी नंबर:   15       शुभ रंग:   संतरा

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। पढ़ने वालों के लिए भी कोई खुशखबरी आने की संभावना है। वहीं पर आज का दिन आपके स्वास्थ्य को लेकर के काफी हद तक अच्छा रहेगा। साथ ही आज आप लोग अपने परिवार वालों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। धन की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। 
लकी नंबर: 85       शुभ रंग: काला

5379487