Logo
अंक शास्त्र के अनुसार शुक्रवार 12 जुलाई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

12 July ka Ank Rashifal: आज 12 जुलाई 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (12/07/2024, 1+2+7+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 12 जुलाई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों के लिए काफी हद तक कार्य को लेकर के सुधार महसूस होगा। वहीं पर कुछ कार्य आपके पूरे भी हो सकते हैं, जिनके कारण आपका मानसिक तनाव कम होगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक होगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। वहीं पर परिवार का हंसी-खुशी का माहौल भी रहेगा। आज धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  24,      शुभ रंग: हल्का पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा सा चिंतित वाला हो सकता है। किसी बात को लेकर के आप चिंता में आ सकते हैं, परंतु यह चिंता करने से आपके स्वास्थ्य को ही हानि पहुंचेगी। इसीलिए चिंता ना करें, कार्य समय के साथ आपके संपन्न हो जाएंगे। वहीं पर कार्य क्षेत्र में आपको थोड़ा मन लगा करके काम करना आवश्यक है। स्वास्थ्य का ध्यान देकर के चलें। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 16,     शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज कामकाज आपके पूरे होंगे, जिसकी वजह से तनाव कम हो जाएगा। यदि आप लोग किसी भी तरह से चोट चपेट के शिकार थे, तो आज उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। आज आपके जीवन साथी का सहयोग भी पूरा रहेगा। आज आपके जीवन में कोई मित्र आ सकता है। धन की स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी। वहीं धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 25,      शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जिसकी वजह से आप कार्य पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। साथ ही आज आपके स्वास्थ्य में भी हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। धन की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  70,        शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने आप को काफी दिनों बाद ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज कोई नया कार्य आरंभ हो सकता है। आप अपने परिवार में और अपने व्यवसाय में खुशी से अपनी योग्यता दिखाते हुए काम करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन की स्थिति भी बेहतर होने की संभावना है।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग:  हल्का लाल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। साथ ही कोई नई खुशखबरी आपके कार्य क्षेत्र से जुड़ी हुई आपको मिल सकती है, जिसकी वजह से आप अपने आप को खुशी से भरपूर महसूस करेंगे। आज परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपको किसी कार्य को लेकर के बधाई भी मिल सकती है। वहीं पर आज धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। पार्टी का माहौल होगा, इसलिए धन भी खर्च हो सकता है। 
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक सामान्य रहेगा। वहीं पर कुछ काम अधूरे रहेंगे, जिसके चलते आपको मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु धन को लेकर भी थोड़ी बहुत चिंताएं हो सकती हैं। किसी से आज के दिन धन का व्यवहार ना करें, नहीं तो वापस धन नहीं मिलेगा।
लकी नंबर: 22       शुभ रंग:  काला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं आज के दिन तनाव से मुक्त महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज मेहनत करने की आवश्यकता है। आज कार्य क्षेत्र में आप अवकाश के लिए जा सकते हैं। परिवार को समय देने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। वहीं पर आज धन की स्थिति सामानय में रहेगी।
लकी नंबर:   15       शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। वहीं पर आज के दिन यादगार लम्हे आपके जीवन में रहेंगे। आज के दिन आपके घर परिवार का सहयोग भी आपके साथ रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग: ऑरेंज

5379487