Logo
अंक शास्त्र के अनुसार शनिवार 31 अगस्त को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

31 August ka Ank Rashifal: आज 31 अगस्त 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (31/08/2024, 3+1+8+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=20) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 31 अगस्त 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। जिसकी वजह से आज के दिन आप अधूरे काम भी निपटा सकते हैं। लेकिन आज आप सारा दिन व्यस्त रहेंगे। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। धन अधिक खर्च हो सकता है। इसलिए धन का ध्यान रख कर चलें। सगे संबंधियों के साथ समय बिता सकते हैं।
लकी नंबर:  25,      शुभ रंग:  हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। इसलिए आज के दिन सावधानी बरतने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें, नहीं तो आपको चिंता सताएगी। आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें। आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मन भी हल्का होगा।  
लकी नंबर: 53,     शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। लेकिन दिन के समय थोड़ा अपने ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर के  ध्यान दें। आज घर में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार को लेकर खुशहाली रहेगी।
लकी नंबर: 35,      शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ कहीं दूर यात्रा का प्लान बन सकता है। वहीं पर आज जो लोग व्यापार करते हैं, उन लोगों का व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आज आप लोगों को तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में किसी चीज को लेकर के खुशी का माहौल बना रहेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी, लेकिन धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 16,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का भागदौड़ की वजह से व्यस्त रह सकता है। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में भी काफी भाग दौड़ हो सकती है। जिसकी वजह से आपको आज परिवार के साथ मिलने का समय नहीं मिलेगा। कोशिश करें कि अपनी संतान के साथ समय व्यतीत करें। वहीं पर आज अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देकर के चलें और धन अधिक खर्च होने की संभावना भी है।
लकी नंबर: 59,      शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब रह सकता है, जिसके चलते आपका कार्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। परंतु अनावश्यक धनखर्च करने से बचें। वहीं पर आज घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 85,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। पार्टनर आपका सहयोग करेगा। स्वास्थ्य को लेकर के जितनी चिंताएं थी, उससे छुटकारा मिल सकता है। वहीं पर व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। साथ ही आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 78       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर के अनुकूल रहेगा।  धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी, परंतु आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास अवश्य करेंगे। उनकी बात किसी वजह से आपको बुरी लग सकती है, जिस वजह से आपका मूड खराब हो सकता है।
लकी नंबर: 66       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी करने वालों का दिन अच्छा गुजरेगा। वहीं पर रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखे चलें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ अपना कीमती समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर रहेगा, ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 23      शुभ रंग:  चैती

5379487