Logo
Vastu Tips for Mobile: वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में मोबाइल का इस्तेमाल करना अशुभ होता है। जो भी जातक नियमित तौर पर ऐसा करते है, उनकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होने लगती है। जानते हैं मोबाइल फोन से जुड़े अन्य वास्तु नियम-

Vastu Tips for Mobile: आज के दौर में मोबाइल के बिना जीवन की कल्पना करना भी आसान नहीं है। घर, ऑफिस से लेकर छोटे-बड़े सफर में भी मोबाइल हमारी जिंदगी में एक अहम जरुरत पूरी करता है। व्यस्त जीवनशैली के चलते लोग टॉयलेट तक में भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने लगे है, जोकि एक अच्छी आदत नहीं हैं। लेकिन बावजूद इसके लोग ऐसा करते है क्योंकि वे इस आदत के नुकसानों से संभवतया परिचित नहीं है। टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल न सिर्फ स्किन, पाइल्स और पाचन से जुड़ी समस्यायों का जन्म देता है बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ग्रहों की दशा को भी बिगाड़ सकता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में मोबाइल का इस्तेमाल करना अशुभ होता है। जो भी जातक नियमित तौर पर ऐसा करते है, उनकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होने लगती है। दरअसल, बुध 12वें भाग में कमजोर होता है और बाथरूम 12वें भाग में स्थित ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए बुध के कमजोर होने की स्थिति में जातक के अंदर आत्मविश्वास की कमी होने लगती है। साथ ही उसका कम्युनिकेशन और त्वचा से जुडी सेहत बिगड़ने लगती है। 

मोबाइल फोन से जुड़े अन्य वास्तु नियम
(Vastu Rules Related to Mobile Phone)

  • - फोन के कवर पर कभी भी भगवान की तस्वीर प्रिंट नहीं करवानी चाहिए। इससे जीवन में परेशानियां उत्पन्न होती है। 
  • - फ़ोन के वॉलपेपर पर कभी भी किसी भी जानवर की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे जीवन में भय उत्पन्न होता है। 
  • - मोबाइल के आस-पास पानी रखना अशुभ होता है क्योंकि यह अग्नि तत्व माना गया है। इससे अशुभ होना संभावित है। 
  • - मोबाइल के आस-पास चाय अथवा कॉफ़ी जैसे पेय पदार्थ भी नहीं रखने चाहिए, यह अशुभ परिणाम देता है। 
  • - लंबे समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करते रहने से सेहत ख़राब हो सकती है, यह बिल्कुल अच्छा नहीं हैं। 
  • - घर की उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिशा में मोबाइल को कभी भी चार्जिंग पर नहीं लगाना चाहिए। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487