Magh Purnima 2025 Date and Time: सनातन धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इसी दिन होली का डांडा रोपने की परंपरा है। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस तिथि पर पवित्र नदी के जल में स्नान करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। जानते है माघ पूर्णिमा मनाने की वजह, मुहूर्त और अन्य जानकारी।
माघ पूर्णिमा 2025 तारीख
(Magh Purnima 2025 Date)
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष माघ पूर्णिमा की तिथि 11 फरवरी शाम 06 बजकर 55 मिनट पर प्रारंभ हो रही है। वहीं अगले दिन यानी 12 फरवरी शाम 07 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जायेगी। उदयातिथि को देखते हुए 12 फरवरी 2025 बुधवार को माघ पूर्णिमा मनाई जायेगी।
माघ पूर्णिमा 2025 शुभ मुहूर्त
(Magh Purnima 2025 Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 05 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 10 मिनट तक।
- गोधूलि मुहूर्त : शाम 06 बजकर 07 मिनट से शाम 06 बजकर 32 मिनट तक।
- अमृत काल : शाम 05 बजकर 55 मिनट से रात 07 बजकर 35 मिनट तक।
श्री विष्णु रूपम मंत्र (Vishnu Mantra)
शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।