Logo
Aaj ka Rashifal, 6 फरवरी 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 6 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, गुरुवार (6 फरवरी 2025) को मिथुन राशि वालों को आज प्रेमी के साथ दिन बिताने और उसकी बात सुनने का प्रयास करना चाहिए। कन्या राशि वाले अपने मन की बात को किसी से शेयर करने से बचें। मीन वालों का दिन आज काफी अच्छा गुजरेगा। वहीं पर आज 2 राशि वालों के लिए दिन खुशखबरी भरा रह सकता है। वहीं कुछ राशि वालों का दिन आज उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (6 फरवरी) को माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (6 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आज आप अपनी अतिरिक्त ऊर्जा किसी शौक या नए रोमांच पर खर्च कर सकते हैं। किसी पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। नहीं तो आपको पछतावा करना पड़ सकता है। आपको कहीं से आज मदद मिलने की संभावना है। लाभ के कई अवसर आपके सामने आ सकते हैं। वहीं पर आज कोई वरिष्ठ आपका मान-सम्मान कर सकता है। 
आज की सलाह: अवसर का लाभ उठाने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 7

वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
आज आप अपनी किस्मत कई क्षेत्रों में आजमाने का प्रयास कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपका समय बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति की उम्मीद है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आपको खानपान को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। अत्यधिक शारीरिक परिश्रम करने से बचें।
आज की सलाह: खानपान को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 20

मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
प्रेमी की बात को सुनने का प्रयास करें लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले विचार जरूरी है। आर्थिक स्थिति आज बदल सकती है। कहीं से आपको अचानक से लाभ हो सकता है। आपको आज अपना काम समय पर पूरा करना चाहिए। समस्याओं का सामने करने का प्रयास करें। धैर्य से काम लें।
आज की सलाह: धैर्य के साथ काम लें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 1

कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
आज आप की कोई सहायता करने के लिए आगे आएगा। साथी की मदद से आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी को आज आपकी बात बुरी लग सकती है। इसलिए वाणी पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार को लेकर विचार करने की जरूरत है।
आज की सलाह: व्यापार को लेकर आपको ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 4

सिंह राशि  (aaj ka singh rashifal)
अपने आप को आज आप समय देने का प्रयास करें। कोई अप्रत्याशित लाभ आज आपके सामने आ सकता है। इसका सदुपयोग करने का प्रयास करें। नए प्रोजेक्ट पर कार्य को लेकर आपको नियंत्रण रखना होगा। अपनी बात को सही तरीके से सबके सामने रखने का प्रयास करें।
आज की सलाह: नए प्रोजेक्ट पर जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 2

कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
अपने साथी के साथ पुरानी कहानी आज आप शेयर कर सकते हैं। दिलचस्प बातचीत होगी। आपको आज कार्य सावधानी के साथ करने की जरूरत है। मौज-मस्ती में सारा समय न गंवाएं नहीं तो आपको काफी काम छूट सकते हैं। गरीब की मदद करें।
आज की सलाह: समय का सही सदुपयोग करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 5

तुला राशि (aaj ka tula rashifal)
आज आपको सावधान रहकर कार्य करने की जरूरत है। साथी पर निर्भर रहना एक अच्छा विचार है लेकिन आपको भी अपने कार्य पर ध्यान देने की जरूरत है। वित्तीय बदलाव संभव है। किसी से अपनी बात को शेयर करने से बचें नहीं तो लोग आपका मजाक भी उड़ा सकते हैं।
आज की सलाह: किसी से अंदर की बात शेयर करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 5

वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
आज आपका कोई पुराना छोटा मोटा रोग उलह सकता है। आज आपको वास्तव में कोई परेशान करने का प्रयास कर सकता है। लेकिन आपके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। धन को लेकर चिंता करने से बचें। आपके विचार आज किसी बात को लेकर भटक सकते हैं, उस पर आपको नियंत्रण रखना होगा।
आज की सलाह: विचार पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 10

धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
आपका आज किसी प्रोजेक्ट पर कुछ बड़ा करने का विचार बन सकता है। आज पार्टनर के साथ कुछ नया प्लान भी बनाने की योजना पर कार्य कर सकते हैं। आपका उत्साह रिश्ते को मजबूत बनाएगा। आज आपके पास अप्रत्याशित धन भी आ सकता है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है। इससे सावधान रहने का प्रयास करें।
आज की सलाह: कार्यस्थल पर सावधान रहने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 3

मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
आज आप किसी मित्र से निराश हो सकते हैं। लेकिन आप उसकी बातों को समझें और इग्नोर करें नहीं तो विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई बड़ा कदम उठाने से पहले अपने जीवनसाथी से सलाह लेने का प्रयास करें। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। नई रणनीति तैयार कर सकते हैं।
आज की सलाह: रणनीति पर कार्य करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: लेमन, लकी नंबर: 11

कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आज आप अपनी इच्छानुसार कार्य कर सकते हैं। विवाद से बचने का प्रयास करें। नहीं तो आपको पछतावा करना पड़ सकता है। वरिष्ठ व्यक्तियों से आपको सम्मान मिलेगा। अपने ऊपर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास आपको करना चाहिए। व्यापार को लेकर आपका दिन सामान्य रह सकता है।
आज की सलाह: व्यापार पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: खाकी, लकी नंबर: 11

मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
परेशानी से निपटने का आज आपको भरपूर प्रयास करना है। व्यवहार पर भी कार्य करने की जरूरत है। भावनाओं में आकर कोई भी कार्य करने से आप बचें। वित्तीय स्थिति आपकी अच्छी रहने वाली है। अपनी बात को अभी किसी से शेयर करने से बचें। प्रेमी का साथ आपको मिलेगा।
आज की सलाह: व्यवहार पर बदलाव करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 5

5379487