Logo
Guruwar Ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों में संबंधित देवी-देवताओं की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Guruwar Ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों में संबंधित देवी-देवताओं की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित माना गया है। इस दिन इन दोनों की विधिवत पूजा से साधकों को जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्तिथि मजबूत होने से सफलता मिलती है। 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिन जातकों की कुंडली में गुरु की स्तिथि कमजोर होती है, उन्हें अपने जीवन में कई अड़चनों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्तिथि में जातकों को गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद साधकों को मिलता है और इससे उनके जीवन के सभी कष्ट दूर होने लगते है। साथ ही जीवन में व्यक्ति सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने लगता है। जानते है विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के लाभ। 

विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के लाभ
(Vishnu Sahastranaam Path Benefits) 

  • - गुरुवार के दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
  • - विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र पाठ करने से घर में धन-धान्य और सुख-संपदा की प्राप्ति होती है। 
  • - गुरुवार को विष्णु सहस्त्रनाम पाठ करने से व्यक्ति की सभी प्रकार की समस्याएं दूर होती है। 
  • - गुरुवार को विष्णु सहस्त्रनाम पाठ करने से विवाह में आ रही अड़चने भी दूर होने लगती है। 
  • - गुरुवार को विष्णु सहस्त्रनाम पाठ करने से संतान प्राप्ति न होने की समस्या भी दूर होती है। 
  • - दांपत्य जीवन में आ रही बाधाएं भी गुरुवार को विष्णु सहस्त्रनाम पाठ करने से दूर होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

5379487