Logo
Gold Silver Price Today: 2024 की शुरुआत गोल्ड के भाव में तेजी के साथ हुई। लेकिन, कीमतों में बड़ी गिरावट भी देखी गई। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के दाम हर दिन बदलाव रहे हैं। आज यानी सोमवार को (15 जनवरी) को सोना 150 से 170 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) बढ़कर 63,440 रु. प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,150 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 810 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए। 

चांदी के दामों में 300 रुपए की तेजी
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तेजी आई। चांदी के दाम 300 रुपए बढ़कर 76,800 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। शनिवार को भी कीमतें 500 रुपए बढ़ी थीं। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 78,300 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं। 

ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बंपर तेजी का माहौल है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 6.55 डॉलर बढ़कर 2058.15 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई है। यह 23.39 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (15 जनवरी) भाव (13 जनवरी) अंतर
दिल्ली     58,300 58,150 (+150)
मुंबई 58,150 58,000 (+150)
चेन्नई           58,700 58,450 (+250)
कोलकाता 58,150 58,000 (+150)
हैदराबाद                58,150 58,000 (+150)
बेंगलुरु             58,150 58,000 (+150)
पुणे          58,150 58,000 (+150)
अहमदाबाद 58,200 58,050 (+150)
लखनऊ           58,300 58,150 (+150)
भोपाल 58,200 58,050 (+150)
इंदौर 58,200 58,050 (+150)
रायपुर 58,880  58,730 (+150)
बिलासपुर           58,880 58,730 (+150)
चंडीगढ़            58,300 58,150 (+150)
जयपुर 58,300 58,150 (+150)
पटना 58,200 58,050 (+150)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487