Logo
Gold Silver Price Today: नए साल की शुरुआत के साथ ही सोने के भाव में बड़ा उतार-चढ़ाव आया। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Gold Silver Price Today: नए साल की शुरुआत के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज यानी शुक्रवार (5 जनवरी) को सोना 100 से 110 रुपए सस्सा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 63,270 रु. प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,000 रु. है। गुरुवार को भी सोने की कीमतें 400 से 430 रुपए नीचे आई थीं। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए। 

4 जनवरी को चांदी 2000 रुपए फिसली
शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में नरमी आई। गुरुवार को चांदी 2000 रुपए गिरकर 76,600 रु. प्रति किलो पर पहुंच गई थी। बुधवार को भी कीमतों में 300 रुपए प्रति KG की नरमी आई थी। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 78,000 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं। 

ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 2.5 डॉलर की तेजी के साथ 2052.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी बढ़त बनी हुई है। यह 23.50 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (05 जनवरी) भाव (04 जनवरी) अंतर
दिल्ली     58,150 58,250 (-100)
मुंबई 58,000 58,100 (-100)
चेन्नई           58,600 58,700 (-100)
कोलकाता 58,000 58,100 (-100)
हैदराबाद                58,000 58,100 (-100)
बेंगलुरु             58,000 58,100 (-100)
पुणे          58,000 58,100 (-100)
अहमदाबाद 58,050 58,150 (-100)
लखनऊ           58,150 58,250 (-100)
भोपाल 58,050 58,150 (-100)
इंदौर 58,050 58,150 (-100)
रायपुर 58,230 58,330 (-100)
बिलासपुर           58,230 58,330 (-100)
चंडीगढ़            58,150 58,250 (-100)
जयपुर 58,150 58,250 (-100)
पटना 58,050 58,150 (-100)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

 

5379487