Logo
Gold Silver Price Today: नए साल की शुरुआत के बाद गोल्ड के दामों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव हर दिन बदल रहे हैं। आज यानी मंगलवार (9 जनवरी) को सोना 100 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) गिरकर 62,950 रु. प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,700 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 1300 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए। 

चांदी का भाव 200 रुपए उछला
मंगलवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में तेजी देखी गई। चांदी के दाम 200 रुपए बढ़कर 76,600 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। सोमवार को कीमतों में 200 रुपए प्रति KG की गिरावट आई थी और सिल्वर का रेट 78,400 रु. पहुंच गया था। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 78,000 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं। 

ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में कोई बड़ा अंतर नजर नहीं आया है। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 5 डॉलर बढ़कर 2038.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। यह 23.30 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (09 जनवरी) भाव (08 जनवरी) अंतर
दिल्ली     57,850 57,950 (-100)
मुंबई 57,700 57,800 (-100)
चेन्नई           58,200 58,300 (-100)
कोलकाता 57,700 57,800 (-100)
हैदराबाद                57,700 57,800 (-100)
बेंगलुरु             57,700 57,800 (-100)
पुणे          57,700 57,800 (-100)
अहमदाबाद 57,750 57,850 (-100)
लखनऊ           57,850 57,950 (-100)
भोपाल 57,750 57,850 (-100)
इंदौर 57,750 57,850 (-100)
रायपुर 57,930 58,030 (-100)
बिलासपुर           57,930 58,030 (-100)
चंडीगढ़            57,850 57,950 (-100)
जयपुर 57,850 57,950 (-100)
पटना 57,750 57,850 (-100)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487