Logo
Success Story: OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने शनिवार (1 मार्च 2025) को मुंबई टेक वीक एडिशन सफलता के राज बताए। कहा, सफल उद्यमी बनना है तो डर, शर्म और अहंकार छोड़िए। मैं आज भी कई बार होटल के वाशरूम साफ करता हूं। 

OYO Success Story: भारत के प्रसिद्ध स्टार्टअप OYO को तो हर कोई जानता है, लेकिन उसकी सक्सेस के सीक्रेट शायद की ही किसी को पता हों। फाउंडर  रितेश अग्रवाल ने शनिवार (1 मार्च 2025) को मुंबई टेक वीक प्रोग्राम में OYO की सफलता के राज बताए। कहा, आपको सफल उद्यमी बनना है तो डर-शर्म और अहंकार छोड़ना पड़ेगा। मैं अभी कई बार होटल के वाशरूम साफ करता हूं। 

सफलता के 3 सबसे बड़े दुश्मन
रितेश अग्रवाल ने आगे बताया कि डर, शर्म और अहंकार सफलता के सबसे बड़े दुश्मन हैं। कुछ लोग टैलेंट होने के बावजूद इसलिए आगे नहीं बढ़ पाते क्योंकि उनके मन में झिझक है। इसलिए मेरी सलाह है कि सफल एंटरप्रेन्योर्स बनना है तो आपको डर और शर्म छोड़नी होगी। साथ ही कहा, कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता। इसलिए अपने काम को गर्व के साथ करें। उसकी बारिकियां समझें और आगे बढ़ाएं। 

80 देशों में 10 लाख से अधिक कमरे
रितेश अग्रवाल ने OYO की शुरुआत 2013 में की थी। हास्पिटैलिटी सेक्टर का सबसे बड़ा भारतीय स्टार्टअप है। 2020 तक इसके 80 देशों में 10 लाख से अधिक कमरे उपलब्ध थे। यह संख्या अब और बढ़ गई है। कंपनी की सफलता के सीक्रेट बताते हुए रितेश अग्रवाल ने कहा, वह टीम के लिए एक्टिव रोल-मॉडलिंग स्ट्रैटेजी के तहत काम करते हैं। आज भी कभी-कभी मैं रोल मॉडलिंग एक्सरसाइज के तौर पर होटल्स के वॉशरूम साफ करता हूं। 

डर, शर्मिंदगी, गर्व और अहंकार सब छोड़ दें
रितेश अग्रवाल ने नए उद्यमियों को सलाह देते हुए कहा, एक उद्यमी के तौर पर पहले दिन आपको डर, शर्मिंदगी, गर्व, अहंकार सब कुछ कमरे के बाहर छोड़ देन चाहिए। क्योंकि ये सफलता के सबसे बड़े दुश्मन हैं। हालांकि, लोगों के लिए इसे स्वीकार करना आसान नहीं है। क्योंकि हमारी परवरिश ने कुछ ऐसा ही सिखाया है। 

jindal steel jindal logo
5379487