Logo
​​​​​​​GST Collection February 2025: देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह फरवरी 2025 में 9.1% की वृद्धि के साथ ₹1.84 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। GST संग्रह में यह बढ़ोतरी भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत देता है।

GST Collection February 2025: देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह फरवरी 2025 में 9.1% की वृद्धि के साथ ₹1.84 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। इस आंकड़े में घरेलू GST संग्रह में 10.2% की वृद्धि दर्ज की गई, जो ₹1.42 लाख करोड़ रहा, जबकि आयात से प्राप्त GST राजस्व 5.4% बढ़कर ₹41,702 करोड़ तक पहुंच गया।

फरवरी 2025 में केंद्रीय GST (CGST) ₹35,204 करोड़, राज्य GST (SGST) ₹43,704 करोड़, एकीकृत GST (IGST) ₹90,870 करोड़ और मुआवजा उपकर (Cess) ₹13,868 करोड़ रहा। शुद्ध GST संग्रह 8.1% बढ़कर ₹1.63 लाख करोड़ हो गया, जबकि फरवरी 2024 में यह ₹1.50 लाख करोड़ था। इसके अलावा, फरवरी 2025 में जारी किए गए कुल रिफंड ₹20,889 करोड़ रहे, जो कि पिछले साल की तुलना में 17.3% अधिक है।

GST संग्रह में यह बढ़ोतरी भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार, व्यापारिक गतिविधियों की मजबूती, डिजिटल भुगतान में वृद्धि और सरकार के सख्त अनुपालन उपायों का नतीजा है। यह वृद्धि सरकार के राजस्व को मजबूत करने और बुनियादी ढांचे व कल्याणकारी योजनाओं में निवेश बढ़ाने में मदद करेगी।

jindal steel jindal logo
5379487